Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ठगों से 8.5 लाख में सौदा कर बेटी का एडमिशन कराने IIT दिल्‍ली पहुंचे दिलीप बैरंग लौटे, जानें पूरा वाक्‍या

रांची। दिल्ली आइआइटी में दाखिले के नाम पर रांची के व्यवसायी से 8.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं। गिरफ्तार लोगों में दिल्ली निवासी हरिश्चंद्र गिरी और रांची के बीआइटी मेसरा निवासी राजकिशोर महतो शामिल हैं। दोनों को पुलिस ने लालपुर थाने के पास स्थित बंधन बैंक से दबोच लिया गया। दोनों गुरुवार को पीडि़त से 2.50 लाख रुपये और लेने पहुंचे थे।

पुलिस के अनुसार रांची के दीपाटोली के रहने वाले व्यवसायी दिलीप कुमार की बेटी का दाखिला आइआइटी दिल्ली के एमबीए विभाग में कराने का झांसा दे दोनों आरोपितों ने ठगी की है। पकड़े गए आरोपित में हरिश्चंद्र ने पुलिस को बताया है कि वह दिल्ली में ही एक स्कूल में प्रिंसिपल रह चुका है। वर्ष 2019 में उनका परिचय राजकिशोर महतो से हुआ था।

उसने खुद को दिल्ली के किसी कॉलेज का प्रोफेसर बताया था। उसी ने अपना सीनियर बता हरिश्चंद्र गिरी से बातचीत कराई। बातचीत के क्रम में हरिश्चंद्र गिरी ने 8.80 लाख रुपये में दाखिला कराने की बात कही। हरिश्चंद्र ने भरोसा दिलाया था कि एडवांस फीस लेकर मैनेजमेट कोटा से दाखिला करा देगा। उनके झांसे में आकर सात अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 8.50 लाख रुपये खाते में जमा करा दिये।

दिल्ली आइआइटी पहुंचे, तब पता चला ठगे गए

दिलीप कुमार पूरे 8.50 लाख रुपये हरिश्चंद्र के खाते में जमा कराने के बाद दिल्ली आइआइटी पहुंच गए। वहां हरिश्चंद्र से बातचीत की। इसपर दाखिला हो जाने की बात कही, लेकिन कॉलेज के कार्यालय में जाकर मिले तो पता चला कि उनका दाखिला नहीं हुआ था। इसके बाद पता चला कि वे ठगे गए।

वहां से हरिश्चंद्र और राजकिशोर को कॉल किया तो दोनों का फोन बंद मिला। रांची लौटने के बाद जब फोन पर दोबारा संपर्क किया तो दोनों ने एडमिशन के लिए और ढाई लाख रुपये मांगे। इसपर दिलीप कुमार ने चालाकी दिखाई और दोनों को बंधन बैंक लालपुर बुलाया। यहां बुलाकर पुलिस की मदद से दोनों को दबोच लिया गया।