Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

आज रांची में दहाड़ेंगे कन्हैया, हज हाउस पर सभा की नहीं मिली अनुमति; आयोजक अड़े

रांची। रांची एसडीओ ने कन्हैया कुमार की प्रस्तावित कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी है। प्रशासन ने कार्यक्रम के सह संयोजक लाडले खान के नाम एक पत्र जारी कर कार्यक्रम किसी अलग स्थान पर कराने का आदेश दिया है। जिसमें कहा गया है कि प्रशासनिक, यातायात व्यवस्था, विधि व्यवस्था और जनहित दृष्टिकोण से जगह की कमी को देखते हुए हज हाउस के पास कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जा सकती है। उन्होंने किसी दूसरी जगह पर कार्यक्रम कराने की अनुमति लेने के लिए कहा गया है।

संयोजक ने कहा शांतिपूर्वक करेंगे कार्यक्रम

इधर, कार्यक्रम के सह संयोजक लाडले खान ने कहा है कि कन्हैया कुमार का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित है। वे सड़क को बिना ब्लॉक किए विधि व्यवस्था का ख्याल रखते हुए शांतिपूर्वक कार्यक्रम कराएंगे। उन्होंने बताया कि कडरू हज हाउस के पास बने शाहीन बाग के सामने सड़क के दूसरी ओर एक स्टेज बनाया गया है। उसी स्टेज से कन्हैया संबोधित करेंगे।

पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौतियों से भरा होगा आज का दिन

पुलिस प्रशासन के लिए शुक्रवार का दिन चुनौतियों से भरा होगा। चूंकि इस दिन तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं। इनमें एक कार्यक्रम संवेदनशील है। राष्ट्रपति के रांची आगमन, विधानसभा सत्र और कडरू हज हाउस के पास जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार का कार्यक्रम है। इनमें कडरू हज हाउस के पास कन्हैया कुमार के कार्यक्रम को पुलिस-प्रशासन संवेदनशील मान रही है।

इन सभी कार्यक्रमों में पुलिस ने पांच हजार से अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की है। तीन हजार पुलिस फोर्स केवल राष्ट्रपति कार्यक्रम के लिए बुलवाए गए हैं,जबकि विधानसभा सत्र और हज हाउस के कार्यक्रम के लिए पुलिस को अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था करनी पड़ी है।