Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

MS Dhoni ने 80 के दशक की बाइक पर भरा भर्राटा, सबको भाया ‘माही’ का ये अलग अंदाज

रांची। वर्ल्‍ड कप 2019 के बाद से अपने पहले प्‍यार क्रिकेट से दूर चल रहे रांची के हीरो और अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी ने एक बार फिर अपने जलवे दिखाकर सबको मंत्रमुग्‍ध कर दिया है। बीते दिन अपने सिमरिया फार्म हाउस में खरबूज और पपीते की आर्गेनिक खेती के बाद इस बार माही 80 के दशक की फेवरिट बाइक यामाहा की सवारी करते दिखे। सधे बाइकर के अंदाज में धौनी खूब फब रहे थे।

पूर्व भारतीय कप्‍तान तरह-तरह की बाइकों और फोर व्‍हीलर्स को लेकर खासे क्रेजी हैं। उनके फार्म हाउस के पहली मंजिल पर शो रूम सरीखा बड़ा सा गैराज बना है, जहां एक से बढ़कर एक बेशकीमती गाडि़यां इसकी शोभा बढ़ा रही हैं। इस शो रूम की दीवारें पारदर्शी शीशा की हैं, जिससे बाहर से ही धौनी अपने प्‍यार काे जी भरकर निहारते हैं। बाइक के जाने-माने शौकीनों में एक महेंद्र सिंह धौनी इस बार यामहा आरडी 350 पर सवारी करते दिखे हैं।

धौन की इस बाइक को बाजाप्‍ता मोडिफाइड किया गया है। बाइक में पहले से लगे एक साइलेंसर के बदले इसमें दो साइलेंसर लगे हैं। इस बाइक में डिस्‍क ब्रेक भी लगाया गया है। हालांकि इसके लुक में कोई बदलाव नहीं किया गया है। धौनी की यामहा 350 अब भी उनकी तरह ही जवां दिखती है। पुरानी बाइक की तरह हू-ब-हू दिखने वाली धौनी की यह बाइक युवाओं और उनके फैंस के लिए मॉडिफाइड बाइक की ओर बढ़ने का खूबसूरत बहाना उपलब्‍ध करा रही है।

बता दें कि माही युवाओं के स्‍टाइल ऑइकन माने जाते हैं। युवा इनकी पसंद के हिसाब से अपना पहनावा, हेयर स्‍टाइल और लाइफ स्‍टाइल अपनाते हैं। फैशन स्‍टेटमेंट के तौर पर धौनी के भी ढेर सारे शगल तुरंत ही देश-दुनिया में पोपुलर हो जाते हैं। ऐसे में इस नामचीन क्रिकेटर का यह जुदा अंदाज उन्‍हें औरों से अलग बनाता है। बीते दिन धौनी ने गाडि़यों के प्रति अपने प्‍यार का फ‍िर इजहार किया, जब वे अपने दोस्‍तों के साथ पतरातू घाटी और सिकदरी घाटी पर आउटिंग पर निकले। इस लांग ड्राइव में धौनी ने कई सेल्‍फी ली और उसे दोस्‍तों के साथ शेयर किया।