Logo
ब्रेकिंग
ले*वी के लिए ठेकेदारों को धम*की देने वाले पांडे गिरोह के चार अपरा*धी गिर*फ्तार रामगढ़ पुलिस ने लेवी के लिए हमले की योजना बना रहे मुखलाल गंझु को हथियार के साथ किया गिरफ्तार बालू खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर 1 हाईवा वाहन को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज। जरुरतमंदों व गरीबो के लिए 31 अगस्त से शुरू होगा "खाना बैंक" इनलैंड पॉवर लिमिटेड ने कई विद्यालय को दिए वॉटर प्यूरीफायर, सेनेटरी पैड व लगाए पौधे Congress प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जिला अध्यक्ष जोया परवीन ने किया स्वागत Kids world स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी कलर बेल्ट कराटे ग्रेडेशन के दौरान प्रतिभागियों ने कराटे के तकनीकों का प्रदर्शन किया! सांसद मनीष जायसवाल ने मंडईखुर्द वासियों से किया वादा निभाया Royal mens parlour का बरकाकाना मार्केट कांप्लेक्स में हुआ उद्घाटन!

हाईकमान के दरबार में पहुंचे ‘Sidhu’,कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से की मुलाकातहाईकमान के दरबार में पहुंचे ‘Sidhu’,कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से की मुलाकात

जालंधरः पंजाब की राजनीति से लंबे समय से गायब पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इसकी जानकारी उन्होंने प्रैस नोट के जरिए दी। उन्होंने जारी प्रैस नोट में बताया कि उनको कांग्रेस हाईकमान द्वारा तलब किया गया था।

उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी से 25 फरवरी को उनके आवास पर मुलाकात की। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से  26 फरवरी को 10 जनपथ पर एक घंटे से अधिक तक विचार चर्चा की। सिद्धू ने बताया कि दोनों नेताओं ने उनकी धैर्य के साथ बात सुनी

उन्होंने उन्हें पंजाब के मौजूदा हालात से अवगत करावाने के साथ राज्य के पुनरुत्थान के लिए एक रोडमैप उनके साथ साझा किया। यह वही रोड मैप है जिसको उन्होंने कैबिनेट में मंत्री के तौर पर कार्य करते हुए और अपने सार्वजनिक जीवन में, पिछले कई वर्षों से दृढ़ विश्वास के साथ लोगो के समक्ष रखा है।