मुख्यमंत्री रजरप्पा महोत्सव में झारखण्ड आंदोलनकारी नेताओ को करेंगे सम्मानित
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
Ramgarh:राजकीय रजरप्पा महोत्सव इस बार कुछ खास रहेगा। कारण यह हैं कि इस बार झारखंड को अलग राज्य बनाने में अपना अहम भूमिका निभाने वाले झारखण्ड आंदोलनकारी नेताओ को राज्य के मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगें। जिन नेताओ को सम्मानित किया जाएगा वे सभी काफी उत्साहित हैं।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। कहा कि हमेशा से आंदोलनकारी नेताओ को नजरअंदाज किया जाता था। पर इस बार सभी आंदोलनकारी का ख्याल रखा गया है। सम्मानित होने वालों में चन्द्रशेखर पटवा, सुरेश राम, वसरूद्दीन अंसारी, कौलेश्वर प्रसाद महतो, देवकी महतो, ललिता देवी, शांति देवी, फुलमनी देवी, रोहनलाल मानकी, सालीख अहमद शामिल हैं । सभी ने एक स्वर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया हैं। बताते चले कि आंदोलनकारी नेताओं को सम्मानित करने के लिए रामगढ़ विधायक ममता देवी द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया था।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)