Logo
ब्रेकिंग
ले*वी के लिए ठेकेदारों को धम*की देने वाले पांडे गिरोह के चार अपरा*धी गिर*फ्तार रामगढ़ पुलिस ने लेवी के लिए हमले की योजना बना रहे मुखलाल गंझु को हथियार के साथ किया गिरफ्तार बालू खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर 1 हाईवा वाहन को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज। जरुरतमंदों व गरीबो के लिए 31 अगस्त से शुरू होगा "खाना बैंक" इनलैंड पॉवर लिमिटेड ने कई विद्यालय को दिए वॉटर प्यूरीफायर, सेनेटरी पैड व लगाए पौधे Congress प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जिला अध्यक्ष जोया परवीन ने किया स्वागत Kids world स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी कलर बेल्ट कराटे ग्रेडेशन के दौरान प्रतिभागियों ने कराटे के तकनीकों का प्रदर्शन किया! सांसद मनीष जायसवाल ने मंडईखुर्द वासियों से किया वादा निभाया Royal mens parlour का बरकाकाना मार्केट कांप्लेक्स में हुआ उद्घाटन!

दीपक प्रकाश बने भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्‍यक्ष, जेपी नड्डा ने की घोषणा

रांची। दीपक प्रकाश को भाजपा का झारखंड प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया गया है। बाबूलाल मरांडी के भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने के महज एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को प्रकाश को झारखंड भाजपा अध्‍यक्ष बनाने की घोषणा की है। राष्‍ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने बयान जारी कर कहा है कि दीपक प्रकाश को झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। दीपक प्रकाश को बाबूलाल मरांडी का करीबी और चहेता भी माना जाता है।

दीपक प्रकाश अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समय से सक्रिय रहे हैं। झारखंड के पहले मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी की भाजपा सरकार के समय दीपक को झारखंड खनिज विकास निगम का चेयरमैन नियुक्‍त किया गया था। वर्ष 2006 में बाबूलाल मरांडी के भाजपा छोड़ने के क्रम में दीपक प्रकाश ने भी बीजेपी से रिजाइन कर दिया था। हालांकि तीन साल बाद वे वापस भारतीय जनता पार्टी में लौट आए। दीपक को संगठन का लंबा अनुभव है।

दीपक प्रकाश के झारखंड भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष बनने के एक दिन पहले ही बाबूलाल मरांडी को मुख्‍य विपक्षी दल भाजपा की ओर से विधायक दल का नेता चुना गया है। इधर पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने दीपक प्रकाश को प्रदेश अध्‍यक्ष बनने पर बधाई दी है। उन्‍होंने दीपक की अगुआई में भाजपा के नई ऊंचाइयों पर जाने की उम्‍मीद जताई है। इससे पहले बीते दिन बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था। बाबूलाल अब विपक्षी दल भाजपा की ओर से झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे।

दीपक प्रकाश के प्रदेश अध्‍यक्ष बनने पर किसने क्‍या कहा

श्री दीपक प्रकाश जी को झारखण्ड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। उन्हें संगठन में कार्य करने का लंबा अनुभव है। आशा है कि उनके नेतृत्व में पार्टी नयी ऊंचाईयों को प्राप्त करेगी। रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड।

दीपक प्रकाश को झारखंड में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर ढेरों शुभकामनाएं। दीपक प्रकाश ऊर्जावान हैं और उन्हें संगठन का लंबा अनुभव है। निश्चित ही वे पार्टी को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री