Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जब कटा 21 हजार का चालान, ट्रैफिक सिपाही का मुंह ताकते रह गया पुलिसवाला

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह ट्रैफिक एसपी रांची यूनिवर्सिटी के पास से गुजर रहे थे।

रांची। ट्रैफिक पुलिस का डंडा पूरे शहर में चल रहा है। पुलिस वाले भी नहीं बख्शे जा रहे हैं। इसबीच बुधवार को बिना हेलमेट, पिलियन राइडर (बिना हेलमेट पीछे की सवारी) व रांग साइड बाइक चलाने वाले कोतवाली थाना के चालक मुकेश कुमार को 21 हजार का जुर्माना लगाया गया है। ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग के निर्देश पर 21 हजार का चालान काटा गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह ट्रैफिक एसपी रांची यूनिवर्सिटी के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान कोतवाली थाने का चालक वहां ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से बहस कर रहा था। यह देख ट्रैफिक एसपी वहां रुके और जानकारी ली। जब पता चला कि वह कोतवाली थाने का होमगार्ड चालक है। तो उसपर दोगुना जुर्माने का निर्देश दिया। इसके बाद पोस्ट के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने चालान काटा।

इतना ही नहीं, नए मोटरयान के प्रावधानों के अनुसार लाइसेंस भी जब्त किया गया है। जिसे तीन माह के लिए सस्पेंड करने की अनुशंसा की जाएगी। ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने बताया कि नए मोटरयान अधिनियम की धारा 210-बी में पुलिस व परिवहन से जुड़े सरकारी कर्मियों पर दोगुना जुर्माने का प्रावधान है। इसके अनुसार दोगुना राशि का जुर्माना लगाया गया है।