Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

चलती बस में लगी भीषण आग, जान बचाकर कूदे सवार; रांची से पाकुड़ जा रही थी सानिया बस

अगलगी की इस घटना में बस में रखा टायर, काजू, किशमिश के अलावे लगभग 8 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

रांची। झारखंड के बड़कियारी से बड़ी दुर्घटना की खबर आ रही है। यहां रांची से पाकुड़ जा रही चलती बस में बीच सड़क पर आग लगने से अफरातफरी मच गई। बुधवार सुबह हुए इस हादसे में लाखों रुपये के सामान जलकर खाक हो गए। सानिया ट्रेवल्‍स नाम की बस में आज सुबह बड़कियारी गांव के पास अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। इस दौरान पूरी बस धू-धू कर जल गई। बताया गया कि शॉर्ट सर्किट से आग की लपटें उठते ही अफरातफरी की हालत बन गई, इस दौरान बस के सारे यात्री बस से निकल गए। घटना में एक भी यात्री को मामूली चोट भी नहीं लगी है।

बताया गया कि पाकुड़ जिले के महेशपुरथाना क्षेत्र के बड़कीयारी गांव के पास आज सुबह लगभग 4:45 बजे रांची से पाकुड़ जाने वाली सानिया बस संख्या जेएच 01बीसी- 6153 में अचानक बैटरी की शार्ट सर्किट से बस में आग लग गई। इस अगलगी की घटना में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है। आग लगने की घटना के लगभग डेढ़ घंटे बाद अग्निशमन यंत्र बड़कियारी पहुंचकर धू-धू कर जल रहे बस की आग बुझाई। लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

अगलगी की इस घटना में बस में रखा टायर, काजू, किशमिश के अलावे लगभग 8 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। बस में सवार एक महिला स्वास्थ्य कर्मी पूनम टेटे ने बताया कि बस में नीचे से आग शुरू हुई थी। देखते-देखते आग पूरी बस में फैल गई। यात्री अपनी जान बचाने के लिए बस रुकते ही नीचे उतर गए। विस्‍तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।