Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्‍सलियों ने कई वाहन फूंके, इलाके में दहशत

तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी नामक उग्रवादी संगठन ने सीसीएल की मगध और आम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्रों में बैनर और पोस्टर चस्पा कर सनसनी फैला दी है।

रांची। गुमला जिला के घाघरा एवं गढ़वा जिला से सटे छत्तीसगढ़ सीमा पर सोमवार को उग्रवादियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस क्रम में कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। गुमला के सेरेंगदाग ऊपर तेतरडीपा गांव के जंगल के समीप उग्रवादियों ने पुल निर्माण के काम में लगी वोल्वो कंपनी के इक्सेवेटर में सोमवार की शाम लगभग सात बजे आग लगा दी।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम सात राइफलधारी उग्रवादी वहां पहुंचे। हथियार का भय दिखाकर इक्सेवेटर चालक को इक्सेवेटर के साथ जंगल की ओर ले गए। उग्रवादियों ने चालक से ही डीजल निकलवाया और इक्सेवेटर में आग लगा दी। इधर गढ़वा के बडग़ड़ प्रखंड अंतर्गत टेहरी पंचायत के सरूवत गांव के समीप गढ़वा-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों ने कई वाहनों को फूंक डाला। घटना बंदरचुंआं के समीप भुताही मोड़ के पास की है।

सोमवार को दिन के करीब 11 बजे नक्सलियों ने तीन हाईवा, एक मिक्सर मशीन, एक ग्रेडर मशीन व दो जेसीबी वाहन को आग के हवाले कर दिया। हालांकि घटना में किस नक्सली संगठन का  हाथ है, यह साफ नहीं हो पाया है। बंदरचुआं में जहां वाहन और मशीनें  जलाई गईं हैं, इस रास्ते पर सबाग से चुनचुना पुंदाग तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। जानकारी के अनुसार आग लगाने से पहले नक्सलियों ने बम विस्फोट भी किया।

टीएसपीसी ने आम्रपाली कोल परियोजना में चिपकाया पोस्टर

तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी नामक उग्रवादी संगठन ने सीसीएल की मगध और आम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्रों में बैनर और पोस्टर चस्पा कर सनसनी फैला दी है। पोस्टर के जरिए टीएसपीसी ने आपराधिक गुटों को सचेत किया है। साथ ही पुलिस व प्रशासन को भी आड़े हाथों लिया है। पोस्टर में एक जाति विशेष के लोगों की हत्या के लिए टंडवा के कुछ लोगों को चिह्नित करते हुए उनकी चल एवं अचल संपत्ति को जब्त करने की धमकी दी गई है। पुलिस ने पोस्टर व बैनरों को जब्त कर लिया है।