Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ramgarh प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवा केंद्र से अध्यात्मिक शोभायात्रा निकाली गई

भगवान शिव की पोशाक धारण किए हुए बालक इस झांकी का मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा

रामगढ़ : शिवरात्रि के पहले पखवारे में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय , रामगढ़ सेवा केंद्र से अध्यात्मिक शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का उद्घाटन समाज सेवी कमल बगड़िया ने दीप जलाकर किया। शोभा यात्रा में सभी धर्म की एकता को प्रस्तुत किया गया। वही भगवान शिव का वेश धारण किए हुए बालक इस झांकी का मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा ।

उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा से मनुष्य को श्रेष्ठ आचारण बनाने का ज्ञान मिलता है। जिससे जीवन यात्रा में दिव्य गुण बढ़ जाती है। यह शोभा यात्रा जन जन को अध्यात्मिक रूप से जाग्रत करेगी और भक्तों को भगवान तक पहुंचाने का मार्ग बताएगा। अन्य वक्ताओं ने कहा कि भक्तों को भक्ति का फल देने वाले भगवान शिव को भी धरती पर आना पड़ता है। भ्रष्टाचारी दुनिया को फिर से श्रेष्ठाचारी बनाने के लिए शिव का अवतरण होता रहा है। सतयुगी दुनियां हमारे सुनहरे अतित की यात्रा है। कलयुगी दुनियां का महाविनाश कल्याणकारी भगवान शिव ही करते है। कलश शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरता हुआ भगवान शिव का गुणगान किया। सड़क, चौराहों तक कल्याणकारी ज्ञान की गंगा बहती रही।