Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

इरफान अंसारी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से देंगे इस्‍तीफा, प्रदीप व बंधु का पार्टी में शामिल करने का कर रहे विरोध

इरफान अंसारी ने कहा है कि वे प्रदेश कार्यकारी पद से इस्तीफा दे देंगे। कहा कि प्रदीप यादव शातिर आदमी है।

रांची। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. इरफान अंसारी अपने पद से इस्‍तीफा देंगे। वे प्रदीप यादव और बंधु तिर्की को कांग्रेस में शामिल करने का विरोध कर रहे हैं। दोनों नेताओं के पार्टी में शामिल करने के विरोध में वे इस्‍तीफा दे रहे हैं। उन्‍होंने कहा है कि एक यौन शोषण के आरोपी को कांग्रेस में शामिल किया जा रहा है। वह पार्टी का माहौल खराब करेगा। बता दें कि झाविमो नेता और पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव पर उनकी ही पार्टी की एक महिला नेत्री ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। यौन शोषण का आरोप लगने के बाद झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने प्रदीप यादव के खिलाफ कार्रवाई की थी।

इरफान अंसारी ने कहा है कि वे प्रदेश कार्यकारी पद से इस्तीफा दे देंगे। कहा कि प्रदीप यादव शातिर आदमी है। उसने फुरकान अंसारी का टिकट काटा है। वह पार्टी को बर्बाद कर देगा। हालांकि उन्‍होंने यह भी आशा जताई है कि पार्टी उनकी बात सुनेगी। उन्‍होंने कहा कि सोनिया गांधी को मिसगाइड किया गया है। उन्‍होंने कहा है कि वे एक विधायक के तौर पर पार्टी में बने रहेंगे और अपने क्षेत्र में काम करते रहेंगे। इरफान अंसारी आज शाम चार बजे रांची में प्रेस वार्ता आयोजित कर अपने पद से इस्‍तीफा देंगे।

बता दें कि बाबूलाल मरांडी की पार्टी झाविमो के भाजपा में विलय के बाद से प्रदीप यादव अपने लिए ठौर तलाश रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा के अनुसार झाविमो के भाजपा में विलय के बीच प्रदीप यादव और बंधु तिर्की कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। प्रदीप यादव और बंधु तिर्की अपने नेता बाबूलाल मरांडी के साथ भाजपा में जाने के इच्‍छुक नहीं हैं। साथ ही वे झाविमो के भाजपा में विलय का विरोध भी कर रहे हैं।

इसे देखते हुए बाबूलाल ने दोनों नेताओं को पार्टी से निलंबित कर दिया है। कांग्रेस नेता डॉ. इरफान अंसारी शुरू से ही प्रदीप यादव के कांग्रेस में शामिल करने का विरोध कर रहे हैं। इन्‍हीं चर्चाओं के बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कुछ दिनों पूर्व कहा था कि यदि प्रदीप यादव कांग्रेस में शामिल होते हैं तो राज्‍य की हेमंत सरकार गिर जाएगी। उनका यह भी कहना था कि कांग्रेस के 10 विधायक उनके संपर्क में हैं।