Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ramgarh श्री कृष्ण विद्या मंदिर की 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

विदाई समारोह के मौके पर भव्य रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

Ramgarh/Newslens : श्री कृष्ण विद्या मंदिर, रामगढ़ के प्रांगण में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष श्री बजरंग लाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री रमेश अग्रवाल तथा सदस्य श्री महावीर अग्रवाल की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

ग्यारहवीं के छात्रों ने 12वीं के वाणिज्य एवं विज्ञान के छात्रों को बैच लगाकर और टीकाकरण कर स्वागत किया तथा 11वीं की छात्राओं ने स्वागत गान गाया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात विद्यालय परिवार ने आगामी परीक्षा की शुभकामनाएं दी एवं उनका मार्गदर्शन किया। अंत में विद्यालय की ओर से 12वीं के बच्चों को विभिन्न उपाधि दी गई । इस कार्यक्रम में 11वीं के छात्र छात्राओं एवं सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।