Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कुंदरूकलां स्थित महथा बगीचा मैदान में हुआ बाल दिवस क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन,

कुंदरू की टीम ने सिकनी की टीम को हराकर अगले  चक्र में किया प्रवेश 

Ramgarh/Newslens : कुंदरूकलां स्थित महथा बगीचा मैदान में शनिवार को आदर्श युवा क्लब द्वारा बाल दिवस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उदघाटन मुकाबला रॉयल इलेवन कुंदरू बनाम स्टार इलेवन सिकनी के बीच खेला गया। जिसमे बेहतर खेल का प्रदर्शन कर कुंदरू की टीम ने सिकनी की टीम को एक तरफा मुकाबले में 8 विकेट  से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।

इससे पूर्व टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिकनी की टीम निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 68 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए कुंदरू की टीम 11.5 ओवर में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। बेहतर खेल के लिए विजेता टीम के किट्टू  को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। इससे पूर्व उदघाटन मैच का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रामगढ़ विधायक ममता देवी व विशिष्ट अतिथि झामुमो नेता चित्रगुप्त महतो, समाजसेवी सुधीर मंगलेश, हाजी अख्तर आजाद, शम्भू बेड़िया, शंकर करमाली द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि बेहतर खेल का प्रदर्शन कर आगे बढ़े खिलाड़ी। उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। इससे पूर्व अतिथियों के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। निर्णायक की भूमिका डॉ एस अनवर व कौशर अंसारी ने निभाया। मौके पर आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक हीरालाल महत, संरक्षक इनायत अंसारी, अध्यक्ष तुलसीदास महतो, सचिव रंजीत करमाली, कोषाध्यक्ष छोटेलाल कुमार सहित सुनील मेहता, शंकर लाल प्रसाद, लालदेव महतो, चुरामन पटेल, कमलेश बेदिया, पवन कुमार आदि मौजूद थे।