Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

घूस लेते धराया सरकारी अमीन, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

इस पर अमीन ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री भी आए तो मैं उससे भी पैसे लूंगा। इसी बात से बालचंद नाराज हो गए।

रांची। राजधानी रांची के कांके में भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने एक सरकारी अमीन को घूस लेते गिरफ्तार किया है। अमीन ने जमीन मापी के लिए 12 हजार रुपये की मांग की थी। चंदवे निवासी बालचंद साहू ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से की थी। शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने मामला सही पाया और छापा मारा। इसमें कांके अंचल के सरकारी अमीन विलियम एक्का को घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

कांके प्रखंड के चंदवे निवासी बालचंद साहू ने अपनी चुट्टू मौजा के 39.5 डिसमिल जमीन, खाता संख्या 20, प्लॉट संख्या 347, 348 ,349 के दाखिल खारिज के लिए आवेदन दिया था। कर्मचारी ने उन्हें अपनी जमीन सरकारी अमीन से मापी कराने के लिए कहा। बालचंद ने जब सरकारी अमीन से जमीन मापी के लिए कहा तो उसने इसके एवज में 20 हजार रुपये की मांग की। इस पर बालचंद ने अपना परिचय देते हुए कहा कि वह कांके प्रखंड का विधायक प्रतिनिधि है। साथ ही कहा कि वह बोकारो सेल से रिटायर कर्मचारी है।

इस पर अमीन ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री भी आए तो मैं उससे भी पैसे लूंगा। इसी बात से बालचंद नाराज हो गए। फिर जमीन मापी के लिए विलियम 12 हजार रुपया में तैयार हुए। इसी बीच बालचंद ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। उनकी शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो रांची की टीम कांके अंचल आई। इसके बाद बालचंद ने उन्हें घूस के 12 हजार रुपये दिए। घूस लेते ही एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने अमीन को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम विलियम एक्का को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।