Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

टुसु परब मेले मे रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति, पूर्व विधायक ममता देवी हुई शामिल l

टुसु परब धान की फसल खेत से घर आने की खुशी में मनाया जाता है : ममता देवी

दुलमी प्रखंड के सिरु बुधबाजार मे टुसू परब मेला के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे पुर्व विधायक ममता देवी विशिष्ट अतिथि पुर्व प्रत्याशी बजरंग महतो एवं मुख्य संयोजक सुधीर मंगलेश मौजूद रहें l

सांस्कृतिक कार्यक्रम का अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व अतिथियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया l इस दौरान कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए l पुर्व विधायक ममता देवी ने कहा कि टुसु परब धान की फसल खेत से घर आने की खुशी में मनाया जाता है, टुसू परब एक माह तक काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कृषि वर्ष के अंतिम दिन यानी मकर संक्रांति के दिन टुसू बिदाई कहा जाता है, जो टुसू को नदी में बहाया जाता है। टुसू परब में इस वर्ष की फसल के बाद अगले फसल के लिए संयोजित किए गए धान के बीज को सुरक्षित रखने एवं अच्छी फसल की उपज के लिए पूजा की जाती है l अघन संक्रांति से मकर संक्रांति तक पूरे 1 महीने का यह परब होता है इस दौरान टुसू के गीत संगीत होते हैं मकर संक्रांति के दिन टुसू का विसर्जन हो जाता है टुसू नारी शक्ति के समान एवं स्वाभिमान का प्रतीक है।