Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

झारखंड में 2 और 3 जनवरी को बारिश के आसार, नए साल में बदलेगा मौसम का मिजाज l

झारखंड में ठंड का असर देखने को मिल रहा है. लेकिन राज्य के कई हिस्सों में धुप खिली होने के कारण ठंड से थोड़ी राहत मिली है. दूसरी तरफ रात में तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं राज्य में अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.लेकिन नए साल में झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 2 और 3 जनवरी को बारिश होने का पूर्वानुमान है.

पांच दिनों तक नहीं होगा कोई बदलाव

मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने कहा कि तापमान में अचानक बढ़ोत्तरी का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर पड़ना है. इसका असर अगले कुछ दिनों तक देखने को मिलेगा. वहीं रांची समेत पूरे राज्य में अगले पांच दिनों तक कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है. सुबह कोहरा और बाद में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा.