Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सांसद जयंत सिन्हा ने हजारीबाग लोकसभा की योजनाओं को गति देने हेतु की रेल मंत्रालय, सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय व एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा

सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा हजारीबाग लोकसभा के बहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके प्रयासों से हजारीबाग व रामगढ़ में विभिन्न विकासशील परियोजनाएं धरातल पर उतरी हैं। उन्होंने नई दिल्ली में बीते दिनों रेल मंत्रालय, सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय व एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारियों से विभिन्न परियोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने रेल मंत्रालय के अधिकारियों के समक्ष –

• रांची-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का बरकाकाना जंक्शन में ठहराव

• न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का बरही रेलवे स्टेशन में ठहराव

• हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन में कोच अनुरक्षण डिपो का निर्माण

• क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर रोड ओवरब्रिज व रोड अंडरपास ब्रिज के निर्माण

समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। अधिकारियों ने इन सभी मामलों पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

जयंत सिन्हा ने सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय व एनएचएआई के अधिकारियों से हजारीबाग लोकसभा में क्रियान्वित योजनाओं को तेजी से पूरा करने व सड़क सुरक्षा समेत अन्य मामलो पर संवाद किया है। उन्होंने कहा कि हम रामगढ़ की चुट्टूपालू घाटी में आए दिन होने वाली घटनाओं पर नियंत्रण पाने हेतु आवश्यक कदम उठाएंगे। क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर रोड ओवरब्रिज व अंडरपास का निर्माण जल्द पूरा किया जाएगा।

जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के नेतृत्व में हजारीबाग लोकसभा में सड़क व रेल सेवाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। क्षेत्र में बड़े स्तर पर यह कार्य चल रहे हैं। जनता के लिए यातायात सुगम व सुरक्षित बने, इसके लिए हर प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों को हर बेहतर सुविधा दिलवाने के लिए मैं कार्यरत हूं।