Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

एनपीपीसीएफ के तहत किया गया एक दिवसीय जांच शिविर का आयोजन

रामगढ़: सिविल सर्जन रामगढ़ डॉ० महालक्ष्मी प्रसाद के निर्देशानुसार जिला नोडल पदाधिकारी एनपीपीसीएफ डॉ तूलिका रानी के नेतृत्व में माध्यमिक विद्यालय मारंगमर्चा में एनपीपीसीएफ कार्यक्रम के तहत फ्लोरोसिस बीमारी से संबंधित एक दिवसीय जाँच कैम्प का आयोजन किया गया।*

*कैम्प के दौरान डिस्ट्रिक्ट कन्सल्टेंट डॉ पल्लवी कौशल एवं सीएचओ सलोमी कुजूर के द्वारा कुल 250 बच्चों की जांच की गई एवं मौके पर 26 बच्चों में फ्लोरोसिस के लक्षण पाए जाने पर श्री जितेन्द्र कुमार के द्वारा उनका यूरिन सैम्पल का जांच किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट कन्सल्टेंट डॉ पल्लवी कौशल के द्वारा स्कूल के स्टाफ एवं बच्चों को फ्लोरोसिस बीमारी से संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि फ्लोरोसिस बीमारी पिने के पानी मे अधिक मात्रा में पाए जाने वाले फ्लोराईड के कारण होता है। साथ ही सेंधा नमक, काला नमक, लाल चाय के सेवन से भी फ्लोरोसिस बीमारी की संभावना बढ़ जाती है। वहीं उन्होंने बताया कि सभी को अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, खट्टे फल जैसे- संतरा, निम्बू, आंवला एवं दूध से बने पदार्थ का सेवन करना चाहिए। वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सदर अस्पताल में निःशुल्क कोई भी अपने पीने के पानी एवं फ्लोरोसिस बीमारी की जांच करवा सकते है।*

*शिविर को सफल बनाने में प्रियंका ड्रेसर, सम्बन्धित क्षेत्र की एएनएम, एवं साहिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।*

*कैम्प के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर जानकारी दी गई:-*

1. जंक फ़ूड जैसे चाट-गुपचुप जैसे पदार्थों का कम से कम सेवन करना की सलाह दी गई।

2. अपने आहार में फल, हरी सब्जी, दूध जैसे पदार्थों को नियमित रूप से शामिल करने की सलाह दी गई।

3. काली चाय के सेवन से बचने की सलाह भी दी गई।

4. फ्लोरोसिस के लक्षण दिखने पर सदर अस्पताल आकर नि:शुल्क जांच करवाएं।

5. नल के जल को बोरिंग से ज्यादा प्राथमिकता देने की सलाह दी गई।