Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

श्री गुरु नानक जयंती की भव्य शोभा यात्रा l 555वां प्रकाशोत्सव l Prakash Parv in Ramgarh 

श्री गुरू नानक देव जी का 555वां प्रकाशोत्सव सम्पन्न, उनके बताये रास्ते पर चलने का आह्वान

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की अगवानी में सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज की जयंती के पावन पर्व के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई.

रामगढ़ : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गुरुनानक देव जी महाराज की जयंती मनाई जा रही है. सिख समुदाय द्वारा 555वां प्रकाशोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. प्रकाश उत्सव को लेकर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे सिख धर्मालंबियों के साथ रामगढ़ के लोग शामिल हुए. इस शोभा यात्रा में भजन कीर्तन, बैंड बाजा, गतका का करतब दिखाते सिख युवाओं की टोली व घोड़े शामिल रहे l
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की अगवानी में सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज की जयंती के पावन पर्व के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई. जिसमें गुरु नानक देव जी की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रहीl


पंज प्यारों के साथ बिजुलिया से पुराना बस स्टैंड होते चट्टीबाजार, गांधी चौक, सुभाष चौक होकर होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जाकर शोभा यात्रा समाप्त हुई.
इस शोभा यात्रा में पंज प्यारे हाथों में तलवार और धार्मिक प्रतीक ध्वज को लेकर चलते नजर आए. इस नगर कीर्तन शोभा यात्रा में स्वच्छता की भी झलक मिली. पूरे शोभा यात्रा मार्ग की सफाई भक्तों द्वारा की जा रही थी. रामगढ़ शहर के वातावरण में आस्था व भक्ति व गुरुवाणी शोभा यात्रा के दौरान गुंजायमान रहा. शबद कीर्तन के माध्यम से साथ- संगत ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं.