Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए माकपा ने निकली उलगुलान रैली

Ranchi news :केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए माकपा ने निकली उलगुलान रैली

राँची जिले के तमाड़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बुण्डू के धुर्वा मोड़ मौसी बाड़ी में सीपीआई (एम) ने आज विशाल जनसभा की। हजारो की संख्या में संगठन के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने स्व रमेश सिंह मुंडा प्लस टू विद्यालय के पास से रैली निकाली व केंद्र सरकार के विरुद्ध आवाज बुलंद करते हुए जमकर नारेबाजी की। वहीं हाथों में पार्टी पताका लेकर पैदल मार्च करते हुए धुर्वा मोड़ होते हुए मौसीबाड़ी मैदान में लोगों को सम्बोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ अशोक ढावले ने कहा – देश के सभी राज्यों के राजभवनों पर मजदूर -किसानों का तीन दिनों का महापड़ाव होगा। झारखंड की धरती से ही हमारे राष्ट्रीय आंदोलन की शुरूआत हुयी थी और 1855 में सिदो – कान्हो के नेतृत्व में आयोजित संताल हूल ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की आधारशिला रखने का काम किया। लेकिन आज झारखंड की जमीन, जंगल और खनिज की लूट हो रही है और कार्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाया जा रहा है इसलिए एक और उलगुलान की तैयारी करनी होगी।
उन्होंने महाराष्ट्र के किसान लांग मार्च की चर्चा करते हुए बताया कि पचास हजार किसानों ने नासिक से 200 किलोमीटर दूर मुंबई के लिए कूच किया जिससे महाराष्ट्र की भाजपा सरकार घबरा गई और उन्हें किसानों की सभी मांगों को मानना पड़ा। उसी प्रकार देशव्यापी किसान आंदोलन ने मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को वापस कराने में जीत हासिल की।