Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रामगढ़ : डीएवी बरकाकाना में राजस्थानी लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति

भारत के सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए साल 1977 में स्पिक मौके संस्था की स्थापना हुई थी. स्पिक मौके झारखंड में चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पायलट प्रोजेक्ट के तहत राजस्थान की लोक संस्कृति को प्रमुख कलाकारों के माध्यम प्रस्तुत कर रहा है.

इसी कड़ी में बुधवार को कलाकारों ने डीएवी बरकाकाना में लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुति दी. मौके पर डीएवी बरकाकाना के मासूम बच्चों ने रोजे खान और उनकी टीम को हरित पौधा और पुष्प प्रदान कर स्वागत किया. रोजे खान ने बताया कि वह पिछले 28 वर्षों से स्पिक मौके संस्था से जुड़े हुए हैं. भारत की खूबसूरत संस्कृति को जन-जन तक पंहुचाने का सार्थक प्रयास कर रहे हैं.

राजस्थान के लोक नृत्य और वाद्य यंत्रों को प्रस्तुत करने के लिए रोजे खान की टीम में सारंगी पर हुसैन खान, ढोलक पर बूटा खान, मूरचंग एवं करताल पर देबू खान, हारमोनियम पर फकीर खान, मंजीरा पर रूपनाथ कालबेलिया और गायक के रूप में शाहरुख खान-रोजे खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

नृत्य की शानदार प्रस्तुति मोहिनी सीमा और प्रियंका कालबेलिया ने दी. सबसे पहले रोजे खान की टीम ने महाराज गजानन आओ जी गीत प्रस्तुत किया. इसके बाद केसरिया बालमा पधारो म्हारे देश… लोकगीत पर विद्यालय के सभी बच्चे थिरक उठे. मोहनी कालबेलिया ने सर के ऊपर बेलिया और मुंह में तलवार पकड़कर तेरा वाली नृत्य प्रस्तुत किया.

आवश्यक सूचना यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से

दीपावली व धनतेरस के अवसर पर
दीपावली व धनतेरस के अवसर पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दिनांक 10.11.2023 से दिनांक 12.11.2023 तक ( 06.00 बजे पूर्वाह्न से रात्रि 12:00 बजे तक) रामगढ़ शहर में मालवाहक गाड़ी / ट्रक / टेम्पू के आवागमन को पूर्णतः बंद करते हुए रूट लाईन निम्न प्रकार परिवर्तित किया जाता है।*

1- कोई भी मालवाहक गाड़ी / ट्रक / टेम्पू / भारी वाहनों / सवारी गाड़ी इत्यादि को शनिचरा हाट से लेकर थाना चौक तक और थाना चौक से लेकर शनिचरा हाट तक प्रवेश वर्जित रहेगा ।

2- कोई भी मालवाहक गाड़ी या ट्रक / बस / भारी वाहनों का पटेल चौक से कोरिया घाटी, बोंगाबार चौक (भाया सुभाष चौक ) तथा कोरिया घाटी, बोंगाबार चौक से पटेल चौक तक प्रवेश वर्जित रहेगा।

3- कोई भी मालवाहक गाड़ी / ट्रक / बस / भारी वाहनों का बरकाकाना से लेकर सुभाष चौक तक एवं सुभाष चौक से लेकर बरकाकाना तक प्रवेश वर्जित रहेगा ।