Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

माता वैष्णों देवी मंदिर में सजी माता की चौकी, उपायुक्त चंदन कुमार 23 अक्तूबर को भंडारा का करेंगे शुभारंभ

रामगढ़। झंडा चौक स्थित माता वैष्णों देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रा के अवसर पर पंजाबी हिन्दू बिरादरी व माता वैष्णों देवी मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में शनिवार को मंदिर परिसर में माता की चौकी सजा कर महिला मंडली द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें महिला मंडली की भजन गायिका पुष्पा शर्मा, रूपा शर्मा, पूजा शर्मा आदि ने गणेश वंदना से भजन कीर्तन का शुभारंभ किया। इसके बाद महिला मंडली की गायिका ने एक स्वर में चवन्नी खो गई मैया, अठन्नी पा गई मैया, रंग दे रंग दे मैया अपने रंग में रंग दे, मां तेरी तुलना किससे करूंगा, तुझ ना और कोई आदि भजन प्रस्तुत कर किया। इस दौरान सभी श्रद्धालु महिला भक्त झूमने पर मजबूर हो गए और माता रानी के जयकारे लगाकर ओतप्रोत होते नजर आए। मौके पर महिला मंडली के सभी सदस्यों को माता रानी की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व सजाई गई माता की चौकी में माता वैष्णों देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरत चन्द्र वासुदेव और सचिव महेश मारवाह की मौजूदगी में पंडित किशोर शर्मा द्वारा सभी धार्मिक अनुष्ठानों के मुख्य यजमान रवि खोसला व उनकी पत्नी रीतु खोसला को विधिवत पूजन कराया गया। इसके बाद माता रानी का जयकारा लगाते हुए मुख्य यजमान द्वारा ज्योत प्रज्वलित किया गया। वहीं शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी व भजन गायक कमल बगड़िया ने भी एक से बढ़कर एक माता रानी का भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान माता वैष्णों देवी मंदिर ट्रस्ट के सचिव महेश मारवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 अक्टूबर को होने वाले भंडारा कार्यक्रम में जिले के उपायुक्त चंदन कुमार शामिल होंगे। उपायुक्त चंदन कुमार के द्वारा भंडारा कार्यक्रम का शुभारंभ उनके हाथों से प्रसाद वितरण कर किया जाएगा। मौके पर महिला मंडली की वीणा मारवाह, संगीता मारवाह, जनक रानी शर्मा, अंजू चड्डा, रीता सोबती, रीता अग्रवाल, नीता चड्डा, आशा मारवाह, सुनीता आनंद, निर्मला खोसला आदि उपस्थित थे।