Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

झारखंड कैबिनेट में सरकार ने लगाई 29 प्रस्तावों पर मुहर

सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज यानी 18 अक्टूबर को झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें राज्य सरकार ने 29 प्रस्तावों पर मुहर लगाई.

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
जेल के अस्पतालों में कार्यरत पारा मेडिकल स्टाफ की सेवा नियमावली में संशोधन
पुरानी पेंशन योजना के तहत 700 करोड़ रूपया निवेश करने का प्रस्ताव पारित
राज्य के डिप्लोमा पास छात्र-छात्राओं को अलग-अलग अंगीभूत विश्वविद्यालय में अप्रेंटिसशिप करने की मिली स्वीकृति
2018 मैं लालपुर थाना अंतर्गत हुए भारत बंद के दौरान विरोध प्रदर्शन में जिन आदिवासियों की युक्त पर मुकदमा हुआ था उसको वापस लेने पर सहमति बनी स्कूली शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत बीआरपी और सीआरपीएफ के मानदेय मत में 25% की वृद्धि का समायोजन योजना मद से किया जाएगा

पेयजल विभाग के अंतर्गत कार्यरत जल सहियाओं के लंबित मानदेय भुगतान के लिए एक अरब रुपए की स्वीकृति
धोती साड़ी की ट्रांसपोर्टेशन के लिए पीडीएस दुकानदारों को मिलेगा ₹2
जीएसटी में ऑनलाइन गेमिंग श्रेणी में कौन-कौन से गेम आते हैं इसको क्लियर किया गया उसे प्रस्ताव को पारित किया गया
झारखंड ग्राम गाड़ी योजना के अधिनियम को कैबिनेट की सहमति, ट्रांसपोर्टर को मिलेगी कई रियायत, इस योजना के तहत जो ट्रांसपोर्टर अपनी गाड़ी चलाएंगे उनको सरकार द्वारा सब्सिडी मिलेगी

विधायक योजना की राशि को लैप्स होने से बचने के लिए उसे राष्ट्रीयकृत बैंकों के खाते में रखा जा सकेगा, सीधा बैंक खाते में पैसे रखे जा सकेंगे

राज्य संपोषित योजना की मद में अबुआ आवास देने की योजना पर स्वीकृति, अबुआ आवास तीन कमरों का होगा, 31 sq फ़ीट का आवास होगा, कुल 8 लाख लाभुकों को 3 सालों में मिलेगा आवास