Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रजरप्पा के छिन्नमस्तिका मंदिर में नवरात्र पर पहली बार नौ दिनों तक होगा गंगा आरती का आयोजन

नवरात्रि पर हुआ भव्य गंगा आरती का हुआ आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ छिन्नमस्तिका मंदिर न्यास समिति रजरप्पा व माँ  पवित्र छिन्नमस्तिका ललिता देवी सेवा न्यास बोकारो के द्वारा हुआ गंगा महाआरती का आयोजन, बनारस से आये पंडितो ने कराया गंगा महाआरती 

पूरे नौ दिनों तक भैरवी नदी तट पर होगी गंगा महाआरती प्रसिद्ध तीर्थ स्थल छिन्नमस्तिका मन्दिर में नवरात्रि के शुभ अवसर पर गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। गंगा आरती का आयोजन छिन्नमस्तिका मन्दिर न्यास समति रजरप्पा व माँ  पवित्र छिन्नमस्तिका ललिता देवी सेवा न्यास बोकारो  के संयुक्त तत्वावधान में कराया गया। गंगा आरती में शामिल होने रजरप्पा, गोला, रामगढ़, बोकारो, रांची सहित अन्य जगहों से श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। गंगा आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं ने कहा कि नवरात्र पर इस तरह का आयोजन होना काफी खास हैं। ऐसे आयोजन होने से क्षेत्र का वातावरण पवित्र होता हैं। साथ ही साथ सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता हैं। आगे भी ऐसा आयोजन होना चाहिये। गंगा आरती में मुख्य रूप से छिन्नमस्तिका मन्दिर के वरिष्ठ पुजारी अजय पंडा, असीम पंडा, शुभाशीष पंडा एवं लोकेश पंडा शामिल हुए। मौके पर मन्दिर के वरिष्ठ पुजारी अजय पंडा ने कहा कि गंगा आरती का आयोजन पूरे 9 दिनों तक किया जाएगा। सभी लोगों  से अपील करते हैं कि गंगा आरती कार्यक्रम में बढ़चढ़कर शामिल हो और गंगा आरती का आनंद उठाये। 9 दिनों तक चलने वाली गंगा आरती में प्रत्येक दिन कुछ नया देखने को मिलेगा। गंगा आरती में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उत्तम व्यवस्था की गई हैं। ताकि अच्छे तरीके से गंगा आरती देख सकें।  मौके पर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता संजीव सिंह सहित सत्यप्रकाश सिंह, सरोजनी देवी, पंकज सिंह, पूजा सिंह, सुषमा सिंह, विवेक सिंह, राजीव सिंह, समृद्धि सिंह,  सुभम पाठक, आशुतोष पाठक, आर्यन पांडे, विशाल पांडे, अनुज तिवारी, रोहित दिवेदी, सुनील त्रिपाठी, अंकेश त्रिपाठी आदि थे।

नवरात्र पर पहली बार नौ दिनों तक होगा गंगा आरती का आयोजन, लोगों ने दी बधाई नवरात्र के अवसर पर छिन्नमस्तिका मंदिर में पहली बार गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। जो पूरे नौ दिनों तक चलेगा। पहले दिन की गंगा आरती हर तरह से अद्भुत रहा। शारदीय नवरात्र जैसे पवित्र दिन में ऐसे आयोजन होना खुद में खास है। स्थानीय लोगो ने मन्दिर न्यास समिति के लोगो को बधाई दी हैं। कहा कि ऐसे आयोजन आगे भी होना चाहिए। ताकि लोग गंगा आरती में शामिल हो सके।