झारखंड के 80 सरकारी स्कूलों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में तब्दील किया गया है जिसका लक्ष्य सरकारी स्कूलों में भी प्राइवेट की तरह एजुकेशन देना है. यहां क्लास 6 से लेकर 12 तक के वंचित वर्ग, स्लम के बच्चे या ऑटो चलाने वाले या फिर मजदूर के बच्चे शिक्षित हो सकेंगे. यहां प्राइवेट स्कूलों की तरह ही स्मार्ट क्लासरूम में बिल्कुल निशुल्क शिक्षा दी जा रही है. यहां आदिवासी और गरीब परिवारों के बच्चों के स्किल, क्रिएटिविटी और पर्सनेलिटी को सुधारकर सरकार इन्हें भी 12वीं के बाद करियर में आनेवाले चुनौतियों का समाना करने के लिए तैयार करना चाहती है.
इसके बाद अब दिल्ली की तर्ज पर झारखंड में भी सरकारी स्कूलों को देखकर ये एहसास होगा कि यह प्राइवेट स्कूल की तरह सुविधा-संसाधन सम्पन्न है. प्राइवेट स्कूलों में स्मार्ट क्लास में जाने के लिए वंचित वर्ग के परिवारों के पास न तो पैसे और संसाधन हैं. सामाजिक आर्थिक बैकग्राउंड कमज़ोर होने के कारण ये बच्चे सरकारी स्कूलों में ही दाखिला ले सकते हैं. यहां पढ़ने वाली किसी लड़की के माता और पिता दोनो मजदूर हैं. किसी बच्चे के पिता ऑटो चलाकर परिवार चलाते हैं. ऐसे में प्राइवेट स्कूल के खर्चे उठाने में वो सक्षम शायद ही हो पाते. लेकिन यहां बच्चों को पढ़ाकर वो खुश हैं. वहीं बच्चे भी यहां पढ़ाई करके आत्मविश्वास से भरे दिख रहे हैं.
ऐसे ही एक स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की इंग्लिश टीचर कहती हैं कि यहां 6 महीनों के अंदर ही इन बच्चो में काफी परिवर्तन दिख रहा है. उनका लगातार आत्मविश्वास बढ़ा है. यही नहीं उनकी स्किल और क्रिएटेविटी भी बढ़ी है. स्कूल के गलियारों में लगे बोर्ड पे इनका हुनर दिखता है. यहां किसी बच्चे ने चंद्रयान 3 पे लिखा है तो किसी ने कोई आर्ट बनाया है. यह अब तक सरकारी स्कूल था लेकिन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में ये अब बदले बदले से दिखते हैं जहाँ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शिक्षित, खुशहाल और समृद्ध राज्य का सपना साकार होता नजर आ रहा है l
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई...
झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर!
गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ...
रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर
युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान!
आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण
रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित
रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान
प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।
