Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कोई भी संस्था/सिविल सोसाइटी/ ट्रस्ट एवं अन्य रक्तदान शिविर आयोजन हेतु मुफ्त में रिक्लाइनर्स की सुविधा ले सकते हैं : उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार।

सदर अस्पताल ब्लड बैंक को सौंपा गया चार आउटडोर ब्लड डोनर रिक्लाइनर्स।

रामगढ़: उपायुक्त श्री चंदन कुमार की उपस्थिति में रांची की पैराडाइज संस्था की ओर से सदर अस्पताल, रामगढ़ परिसर स्थित ब्लड बैंक को चार आउटडोर ब्लड डोनर रिक्लाइनर्स सौंपे गए।
*आउटडोर ब्लड डोनेशन कैंप में काम आने वाले यह रिक्लाइनर्स की मदद से रक्तदान मुहिम को बल मिलेगा और शिविर लगाने में संस्थाओं एवं ब्लड बैंकों को काफी आसानी होगी । पहले कई शिविरों में बाजार/ टेंट हाउस से बेड की व्यवस्था की जाती थी जिसका आर्थिक बोझ संस्थाओं/सिविल सोसाइटीज/ट्रस्टों पर पड़ता था अब यह आउटडोर रिक्लाइनर्स की व्यवस्था से ब्लड बैंक पूरी तरह आत्मनिर्भर हो जाएगा और ब्लड डोनेशन कैंपो का आयोजन करना काफी आसान हो जाएगा। ये रिक्लाइनर्स काफी पोर्टेबल और हल्के होते हैं और इनको आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है पैराडाइज संस्था से श्री अतुल गेरा और श्री विशाल शाह ने बताया की वे लाइफ़सेवर रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया फाउंडेशन से भी जुड़े है जिसकी प्राथमिकता सरकारी रक्त अधिकोशों को सुदृढ़ करना और रक्तदान मुहिम में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना है।