Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जिले में कृषक पाठशाला के निर्माण को लेकर उपायुक्त ने किया कैथा क्षेत्र का निरीक्षण

रामगढ़: राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में रामगढ़ जिले में कृषक पाठशाला का निर्माण किया जाना है। इसी संबंध में शुक्रवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने रामगढ़ शहर अंतर्गत कैथा क्षेत्र में चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया।
मौके पर उपायुक्त को जानकारी दी गई की कैथा क्षेत्र में लगभग 25 एकड़ भूमि पर कृषक पाठशाला का निर्माण किया जाना है। कृषक पाठशाला का निर्माण होने के उपरांत जिले में इंटीग्रेटेड फार्मिंग के क्षेत्र में बड़े स्तर पर किसानों को प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाएगा। कृषक पाठशाला में प्रशिक्षण के दौरान किसानों के आवासन की भी सुविधा उपलब्ध होगी। कृषक पाठशाला में नेचुरल वेन्टीलेटेड पॉलीहाउस, डीप इरीगेशन सिस्टम, गोट शेड, सुकर शेड, ब्रायलर शेड, मत्स्य पालन हेतु तालाब निर्माण, वर्मी कंपोस्ट यूनिट आदि का निर्माण किया जाएगा जिससे कि जिले में कृषि को काफी बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान उपायुक्त ने स्थल निरीक्षण करते हुए अब तक कृषक पाठशाला के निर्माण हेतु की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी ली जिसके उपरांत उपायुक्त ने तत्काल रूप से कृषक पाठशाला का निर्माण कार्य शुरू करने एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए ससमय कार्य पूरा करने का निर्देश दिया वहीं उपायुक्त ने कृषक पाठशाला हेतु चिह्नित भूमि की चार दिवारी के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिया।