Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया फ्लोरोसिस बीमारी के प्रति जागरूक

रामगढ़: सिविल सर्जन रामगढ़ डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद के नेतृत्व में एनपीपीसीएफ कार्यक्रम अंतर्गत फ्लोरोसिस के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से छोटा नागपुर कला केंद्र के कलाकारों द्वारा चितरपुर प्रखंड के छोटकी लारी में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को पेयजल एवं खाद्य पदार्थ जैसे सेंधा नमक, काला नमक, लाल चाय एवं जंक फूड में पाए जाने वाले फ्लोराइड तत्वों से होने वाले फ्लोरोसिस बीमारी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को फ्लोरोसिस के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि फ्लोरोसिस एक लाइलाज बीमारी है। अगर समय रहते इसे रोका न जाए तो यह दांत के साथ साथ इंसान की हड्डियों को भी खोखला करना शुरू कर देती है जिससे व्यक्ति को चलने फिरने एवं रोजमर्रा के कार्य करने में कठिनाइयां होती है। गर्भवती महिलाओं को भी गर्भावस्था में फ्लोरोसिस बीमारी की जांच करना अनिवार्य है जिससे कि प्रसव संबंधित जटिलताओं को रोका जा सके। वही सभी लोगों को इस बात की भी जानकारी दी गई कि वे पेयजल एवं पेशाब की जांच सदर अस्पताल में नि:शुल्क करवा सकते हैं।