Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

*रामगढ़ में गोली चलने की घटना दुखद; जेएमएम-कांग्रेस सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद: सांसद जयंत सिन्हा*

ज्ञात हो कि रामगढ़ स्थित कुज्जू के चुपरा गाँव में 13 अगस्त 2023 को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। जेएमएम-कांग्रेस सरकार की विफलता के कारण हज़ारीबाग व रामगढ़ समेत झारखण्ड में आज कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। राज्य में आपराधिक घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं।

सांसद जयंत सिन्हा ने इस मामले को लेकर तत्काल रामगढ़ पुलिस अधीक्षक से बात की और उन्हें सख्ती से कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने झारखण्ड की जर्जर कानून व्यवस्था को लेकर संसद व माननीय राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन जी का ध्यान आकृष्ट करवाया है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड में आज कानून व्यवस्था पूरी तरह से जर्जर हो गयी है। हज़ारीबाग व रामगढ़ ज़िलों समेत पूरे राज्य में अपराधियों का मनोबल चरम पर है। हत्या, दुष्कर्म, चोरी व लूटपाट जैसी घटनाएं राज्य में आम बात हो गयी हैं। हज़ारीबाग आपराधिक घटनाओं के मामले में राज्य में पहले स्थान पर है।

सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि झारखण्ड में जनता स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। एनसीआरबी की क्राइम इन इंडिया रिपोर्ट 2021 के अनुसार झारखण्ड में हत्या की दर देश में सबसे अधिक 4.1 प्रतिशत है। यह दर्शाता है कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को मज़बूत बनाये रखने में असमर्थ है। रामगढ़ में जो घटना घटी है उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि दोषियों को कठोर सज़ा मिल सके।