Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला गंगा समिति की बैठक

रामगढ़: शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सर्वप्रथम जिला गंगा समिति की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी नोडल पदाधिकारी नमामि गंगे योजना सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार सहित समिति के अन्य सदस्यों से ली। नमामि गंगे योजना के तहत गंगा एवं उसकी सहायक नदियों तथा अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से संचालित भुवन गंगा एप के माध्यम से रामगढ़ जिले के विभिन्न जल स्रोतों में ड्रेनेज व डंप स्थलों को चिन्हित कर जिओटैग करने को लेकर उपायुक्त ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल रामगढ़ के सहायक अभियंताओं व प्रखंड समन्यवकों को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के द्वारा उपायुक्त सहित बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को आगामी 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों द्वारा निकाले जाने वाली प्रभात फेरी की जानकारी दी गयी। इस संबंध में उपायुक्त ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय कर सफलतापूर्वक कार्यक्रम संपन्न कराने व ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस दौरान नमामि गंगे योजना के उद्देश्यों के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने नमामि गंगे योजना के तहत इस वर्ष के लिए बनाए गए कैलेंडर के अनुसार कार्यक्रम आयोजित करने, रामगढ़ जिले को धार्मिक रूप से पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उप विकास आयुक्त श्री रोबिन टोप्पो, जिला योजना पदाधिकारी श्री समीर कुल्लू सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।