Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बरकाकाना रेलवे स्टेशन का ₹33 करोड़ से होगा पुनर्विकास

बरकाकाना रेलवे स्टेशन का ₹33 करोड़ से होगा पुनर्विकास

मोदी जी के नेतृत्व में हज़ारीबाग व रामगढ़ में बेहतर बना रहे रेल सेवाएं: सांसद जयंत सिन्हा

ज्ञात हो कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश में 1300 रेलवे स्टेशनों को मल्टी मॉडल हब के तौर पर विकसित किया जाना है। इसमें पहले फेज में 508 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जायेगा। इस परियोजना पर ₹24 हजार 700 करोड़ की लागत आयेगी।

हर्ष की बात है कि इस योजना को लेकर झारखण्ड से 20 रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है, जिनमें बरकाकाना रेलवे स्टेशन शामिल है। बरकाकाना रेलवे स्टेशन का लगभग ₹33 करोड़ से सुंदरीकरण किया जायेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 6 अगस्त को वर्चुअल माध्यम से इन सभी स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास किया। सांसद जयंत सिन्हा बरकाकाना रेलवे स्टेशन से बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों के साथ इस कार्यक्रम से जुड़े। इस कार्य के शिलान्यास से क्षेत्र के विकास में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गयी है। इस स्टेशन की बिल्डिंग के डिजाइन में स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला की झलक दिखाई देगी। साथ ही यहाँ यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं को सुनिश्चित किया जायेगा।

सांसद जयंत सिन्हा हज़ारीबाग व रामगढ़ में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने अपनी दूरदर्शी सोच से क्षेत्र में अनेक जनकल्याणकारी परियोजनाओं को धरातल पर उतारा है। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार है जो सदैव जनसेवा को प्राथमिकता देती है। बरकाकाना रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास से जनता को बहुत लाभ मिलने वाला है। मोदी जी ने हज़ारीबाग लोकसभा को वंदे भारत के साथ यह एक और सौगात दी है।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के सहयोग से हजारीबाग लोकसभा में रेल सुविधाओं में निरंतर बढ़ोतरी करने के लिए मैं हर प्रयास कर रहा हूँ। मैं इस परियोजना के लिए समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी व रेल मंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।