Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

फैक्ट्रियों के प्रदूषण से हो रही बीमारी और समस्याओं से परेशान नईसराय के ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन।

फैक्ट्री प्रबंधन हाय-हाय, प्रदूषण फैलाना बंद करो के लगाए नारे

रामगढ़ जिला अंतर्गत रउता स्थित फैक्ट्रियों के प्रदूषण के खिलाफ व अपने मौलिक अधिकारों की मांग को लेकर नईसराय एवं आसपास के ग्रामीण सलीम खान के नेतृत्व में हुए गोल बंद l फैक्ट्रियों के प्रदूषण से हो रही परेशानी के कारण स्थानीय ग्रामीणों ने नईसराय के मोहम्मद सलीम खान के नेतृत्व में रौता प्लांट एरिया में धरना दियाl इस मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्रियों के प्रदूषण से लोगों को हो रही समस्या व बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक कर उनके आंदोलन में साथ देने की बात कही l धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मोहम्मद सलीम खान ने बताया कि राउता क्षेत्र में कई फैक्ट्रियां संचालित हैं।

जिसमे प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए यंत्र भी लगाए गए हैं, लेकिन उसका प्रयोग नहीं करते हुए प्रदूषण को हवा में छोड़ दिया जा रहा है, जिससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है और लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं, पूर्व में कई बार उपायुक्त सहित जिले के अधिकारियों को आवेदन भी देकर इस हालात से अवगत कराया गयाl लेकिन ज़ब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो स्थानीय ग्रामीण अपनी समस्या से क्षुब्ध होकर आज 05 अगस्त को धरना पर बैठ गए, मोहम्मद सलीम ने कहा कि अगर इसके बावजूद भी हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो हम आगे और वह आंदोलन करने को बाध्य होंगेl क्योंकि यह हमारे परिवार और समाज के जिंदगी से जुड़ा मसला है l