Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

10 लाख रुपए की 370 पेटी विदेशी शराब जब्त, ओड़िशा जा रहा था बंगाल

रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कुमार रजक ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दिया कि पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा गठित टीम ने शुक्रवार को कुज्जू ओपी क्षेत्र के दिगवार एनएच-33 सड़क पर चेकिंग अभियान चलाया। रांची की तरफ से आ रहे है ट्रक नं पीयू52जीए 4959 को रोका गया। जांच में पाया गया कि उसपर रुई लोड है। वहीं जब रुई के अंदर चेक किया गया तो उसमें छुपाकर रखा 389 पेटी विदेशी शराब पाया गया। चालक ने पूछताछ में बताया कि उक्त शराब राउरकेला (ओड़िशा) से लोड कर सिलीगुड़ी (बंगाल) में खपाने के लिए जा रहे थे। वहीं जांच में ट्रक का नम्बर फर्जी निकला। तत्पश्चात ट्रक को आवश्यक जांच हेतु कुज्जू, ओपी लाया गया। उक्त ट्रक पर लदा 370 पेटी शराब को अवैध रूप से बिना कोई वैध कागजात के अन्यत्र ले जाया जा रहा था। इस संबंध में माण्डू थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। वहीं गुरजीत सिंह उम्र 48 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।

ये हुआ बरामद

पीयू 52 जीए 4959 ट्रक, इंपीरियल 750एम आई 50 कार्टून 600 बोतल, 375 एमआई 120 कार्टून 2880 बोतल, इंपीरियल 180एम आई 150 कार्टून 7200 बोतल, रॉयल चैलेंज 750 एम आई 50 कार्टून 600 बोतल, वाहन पर लोड माल से संबंधित कागजात जब्त। इसमें कुल 370 पेटी 11280 (ग्यारह हजार दो सौ अस्सी) बोतल विदेशी शराब।

छापेमारी में ये थे शामिल l

छापेमारी दल में पुनि रविन्द्र सिंह माण्डू अंचल, पुअनि विनय कुमार ओपी प्रभारी कुजू ओपी, सअनि तालेवर महतो कुजू ओपी/सअनि सुजीत कुमार सिंह, आरक्षी 433 अजय कुमार महतो, गृहरक्षक 067 योगेन्द्र महतो