Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रामगढ में सोना सोवरन धोती-साडी योजना की हुई शुरूआत, लाभुकों के बीच धोती- साड़ी का हुआ वितरण।

लाभुकों तक योजना का लाभ मिलना सुनिश्चित होना चाहिये : सुनीता चौधरी।

रामगढ़ : रामगढ प्रखंड के आपूर्ति कार्यालय में शुक्रवार को सोना सोवरन धोती-साडी योजना की विधिवत शुरूआत की गई। मंच का संचालन आपूर्ति पदाधिकारी डॉ राजशेखर ने किया। मौके पर विधायक सुनीता चौधरी व अन्य प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से इस योजना की विधिवत लाभुकों के वितरण कर शुरूआत की।

मौके पर विधायक सुनीता चौधरी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लाभुकों तक शत-प्रतिशत मिलना सुनिश्चित होना चाहिये। कहा कि सरकार समाज के अंतिम पायदान पर रहनेवाले लोगों के लिये योजना बनाती है। इसका क्रियान्वयन बेहतर होना चाहिये। उन्होंने लाभुकों से कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिये जागरूक रहना भी जरूरी है। मौके पर अन्य वक्ताओं ने कहा कि साल में दो बार इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसके तहत लाभुकों को प्रति साडी- धोती अथवा लूंगी के लिये 10 रूपया देने होंगे। मौके पर सांसद प्रतिनिधि रणंजय कुमार कुंटू बाबू, प्रमुख करूणा देवी, 20 सूत्री अध्यक्ष सुनील करमाली, जिप सदस्य धनेश्वर महतो, मुखिया रेखा देवी, किशुन राम मुंडा, बीडीओ रिना कुजूर, प्रधान सहायक प्रखंड लालेश्वर करमाली, फेयर प्राइस के संघ के मनोहर सिंह, राजकुमार सिंह, धनंजय चौधरी, मानिक, रमेश बेदिया, अशोक पासवान सहित काफी संख्या में प्रखंड के लाभुक व डीलर मौजूद थे।