Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रामगढ़ पुलिस ने नकली कीटनाशक गिरोह का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा नकली कीटनाशक जब्त।

भुरकुंडा : भदानीनगर ओपी पुलिस ने शनिवार को लपंगा बस्ती में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली कीटनाशक बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में भदानीनगर ओपी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि बायर्स साइंस कॉरपोरेशन, महाराष्ट्र लिमिटेड के प्रतिनिधि ने लपंगा में उनके ब्रांड के नाम से नकली कीटनाशक बनाने और बिक्री करने की शिकायत की थी। जिसपर भदानीनगर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी में लपंगा बस्ती निवासी मो. हासिम के घर के बगल स्थित उसके किराना दुकान से बायर्स कंपनी का नकली कीटनाशक बरामद हुआ है।
छापेमारी में पुलिस ने 5475 पैकेट कंपनी के नाम के नकली कीटनाशक, 4800 पीस बायर्स कंपनी का खाली पैकेट, एक पैकिंग मशीन, एक वजन तौलने की मशीन और 18 किलो नकली कीटनाशक पाउडर जब्त किया है। बताया जाता है कि में जब्त नकली कीटनाशक कीमत बाजार में लगभग एक करोड़ रूपये हैं। छापेमारी अभियान में भदानीनगर ओपी प्रभारी राजदीप कुमार, सअनि नूतन आशीष तिर्की, सअनि संजय कुमार सिंह सहित अन्य जवान शामिल थे।