![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
हर साल पूरे भारत देश में भगवान जगन्नाथ कि रथ यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली जाती है। इस यात्रा में देसी नहीं बल्कि विदेश के लोग भी शामिल होने पहुंचते है। भक्तों के बीच इस यात्रा को लेकर अलग ही उत्साह और उल्लास देखने को मिलता है। इस साल 20 जून यानी आज से यह रात यात्रा शुरू हो रही है इस बार भगवान जगन्नाथ की 146वी रथ यात्रा निकाली जा रही है।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
उड़ीसा के पुरी शहर में लाखों लोगों की भीड़ पहुंच चुकी है, वहीं झारखंड के विभिन्न जिले सहित राजधानी रांची में भी जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई।
जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन सहित राज्य के कई दिग्गज रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचे इस दौरान महाप्रभु का रथ खींचते हुए झारखंड वासियों को भक्ति एवं समर्पण के पर्व रथ यात्रा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की विधिवत पूजा अर्चना कर झारखंड वासियों के सुख शांति समृद्धि और खुशहाली तथा प्रगति की प्रार्थना कीl इस अवसर पर सांसद संजय सेठ, विधायक नवीन जायसवाल सहित अन्य श्रद्धालु काफी संख्या में उपस्थित हुए। पूरे देश में बड़ी धूम-धाम से भगवान जगन्नाथ का रथ यात्रा निकाला जाता है झारखंड के विभिन्न जिलों में निकाले गए इस भव्य जगन्नाथ रथयात्रा के नजारों को आप इन वीडियो क्लिप के माध्यम से देखें और सुनें मुख्यमंत्री महोदय हेमंत सोरेन को जिन्होंने भगवान जगन्नाथ कि रथ यात्रा में शामिल होकर विधिवत पूजन अर्चन कर राज्य के सुख, शांति समृद्धि और खुशहाली व प्रगति की कामना की।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)