Logo
ब्रेकिंग
मां छिन्नमस्तीका मंदिर रजरप्पा में आगामी 30 सितंबर को होगा भव्य गंगा आरती l भैंस ने खाई फसल, ग्वाले को बनाया बंध'क नमामि गंगे योजना अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत श्रमदान एवं नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन* जारीबाग की महिलाओं ने नारी-शक्ति वंदन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री जी व सांसद जयंत सिन्हा जी को दिया ... Mla मनीष जयसवाल ने कहा सारे चो'र मिलकर ज़ब एक होजाए तो समझें राजा अच्छा काम कर रहा है समाजसेवी निशि पांडे ने आखिर क्यूँ छोड़ा आजसू पार्टी? समाजसेवी निशि पांडे को नेहरू रोड गणपति पूजा समिति द्वारा किया गया सम्मानित Women Reservation Bill: लोकसभा में पेश किया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम AJSU PARTY से समाजसेवी निशि पांडे का इस्तीफा धनबाद बम कांड मुख्य आरोपी गुड़िया देवी रामगढ़ से गिरफ्तार

चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना, 5 गाड़ी की टक्कर, घंटों रहा घाटी जाम

चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना, 5 गाड़ी की टक्कर, घंटों रहा घाटी जाम

घाटी में हुए दुर्घटना में एक की मौत, 4 घायल, अस्पताल रेफर

रांची पटना हाईवे घाटी में अहले सुबह 6 बजे से जाम

रामगढ़: मौत की घाटी के नाम से प्रसिद्ध रामगढ़ की चुट्टुपालु घाटी में आज 01जून 2023 के अहले सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी है। जिसमें 04 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस दुर्घटना में पांच वाहन आपस में टकरा गए हैं। जिससे कि रांची पटना हाईवे सुबह से जाम की स्थिति में है। जाम में सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंस चुके हैं।


जानकारी के अनुसार आज गुरुवार के प्रातः 6:00 बजे के लगभग रांची की ओर से आ रही एक ट्रेलर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना के वक्त पीछे से आ रहे 2 कार एक बाइक और एक अन्य वाहन भी इसके चपेट में आ गए हैं। जिसके बाद से रामगढ़ रांची मार्ग घाटी में जाम हो गई है। दुर्घटना में एक की मौत और चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आई है। रामगढ़ पुलिस घायलों को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में भेजा है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद से सड़कों पर बिखरी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए रामगढ़ पुलिस प्रशासन क्रेन का सहारा लेकर काम कर रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का काम चल रहा है। समाचार लिखें जाने तक 12:00 बजे तक सड़क जाम की स्थिति बनी हुई है। सड़क जाम खत्म कराने को लेकर रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित महतो सहित अन्य पुलिस अधिकारी लगे हुए हैं।

nanhe kadam hide