Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ramgarh कलाकार मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम में कलाकारों ने दिखाया अपना जलवा

कलाकारों का मनोबल बढ़ाने विधायक ममता देवी हुई शामिल

Ramgarh/Newslens: रामगढ़ के कैथा स्थित ग्राउंड में कला एवं सांस्कृतिक विकास मंच के द्वारा। कलाकार मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया। जिसमें झौलिवुड के निर्माता, निर्देशक फाइटर मास्टर, लेखक, कैमरामैन सहित महिला एवं पुरुष कलाकार सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए । इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम की भी कलाकारों द्वारा प्रस्तुति की गई।

कलाकारों का हौसला अफजाई करने के लिए मिलन समारोह में शामिल हुई रामगढ़ की विधायक ममता देवी। जिनकी मौजूदगी से वहां के स्थानीय कलाकारों का हौसला अफजाई हुआ उन्होंने अपने संबोधन से उनका मनोबल भी बढ़ाया। इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न संस्थान विभिन्न राजनीतिक दल और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए शहर के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियो ने कलाकारों की हौसला अफजाई की ।

इस भव्य कार्यक्रम में जिले के विभिन्न कोने से कोने से आए कलाकार संगीतकार, डांसर , मिमिकरी आर्टिस्ट्स आये हुए थे। इस कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया वहां मौजूद लोगों ने इस कार्यक्रम को खूब सराहा । कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत कुमार मुंडा तथा संचालन दीपक सिंह टाइगर व लेखराज महतो ने संयुक्त रूप से किया । कार्यक्रम के अंत में लजीज व्यंजन व पकवान का लोगो ने लुफ्त उठाया। वहीं स्थानीय विधायक ममता देवी ने रामगढ़ के कलाकारों के हित के लिए मुख्यमंत्री से बात कर इन के हित में कार्य करने की बात कही।