Logo
ब्रेकिंग
ले*वी के लिए ठेकेदारों को धम*की देने वाले पांडे गिरोह के चार अपरा*धी गिर*फ्तार रामगढ़ पुलिस ने लेवी के लिए हमले की योजना बना रहे मुखलाल गंझु को हथियार के साथ किया गिरफ्तार बालू खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर 1 हाईवा वाहन को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज। जरुरतमंदों व गरीबो के लिए 31 अगस्त से शुरू होगा "खाना बैंक" इनलैंड पॉवर लिमिटेड ने कई विद्यालय को दिए वॉटर प्यूरीफायर, सेनेटरी पैड व लगाए पौधे Congress प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जिला अध्यक्ष जोया परवीन ने किया स्वागत Kids world स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी कलर बेल्ट कराटे ग्रेडेशन के दौरान प्रतिभागियों ने कराटे के तकनीकों का प्रदर्शन किया! सांसद मनीष जायसवाल ने मंडईखुर्द वासियों से किया वादा निभाया Royal mens parlour का बरकाकाना मार्केट कांप्लेक्स में हुआ उद्घाटन!

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पतरातू डैम के समीप बने भव्य’पर्यटन विहार’ का किया उद्घाटन

पूरे देश में पतरातु डैम और घाटी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र: हेमंत सोरेन

पतरातू डैम की सुंदरता की चर्चा पूरे देश में हो रही, यहां और विकास का कार्य करेंगे

जल्द ही रांची से नेतरहाट और पतरातू के लिए सरकार बस सेवा आरंभ करेगी: हफीजुल हसन

पतरातु (रामगढ़)। झारखंड में पर्यटन केंद्र और पर्यटको की अपार संभावनाएं हैं। यहां खनिज के अलावा पूरे राज्य में पर्यटन के लिए कई बड़े केंद्र बन सकते हैं। झारखंड में पर्यटन के अलावा कई बड़े धार्मिक स्थल भी हैं।जहां पूरे दुनिया से लोग घूमने के लिए और पूजा करने के लिए आते हैं। झारखंड सरकार ने प्रदेश में पर्यटन केंद्रों के विकास के लिए कई योजनाएं बनाई है। उसी योजनाओं को अब जमीन पर उतारा जा रहा है। जिसका मैं आज उद्घाटन करने आया हूं। उपरोक्त बातें राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पतरातू डैम के निकट बनाए गए पर्यटन विहार का उद्घाटन और कार्यक्रम मैं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पतरातू डैम घूमने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जिससे यहां का रोजगार बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों के रोजी-रोटी का साधन भी बन गया है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील किया कि इस सुंदर पर्यटन केंद्र को साफ सुथरा रखें। यहां प्लास्टिक के कचरे को ना फेंके। अपनी संपत्ति समझ कर इसे अच्छा से रखें। उन्होंने कहा कि पतरातू डैम में बढ़ते पर्यटन को देखते हुए इसका आगे और विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां जिस तेजी से पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है उसको देखते हुए यहां रोजी रोजगार का बड़ा साधन दिख रहा है। यहां रोजी रोजगार के लिए कोई सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। यहां आम लोग भी रोजी रोजगार के लिए दुकान लेकर खोल सकते हैं। उन्होंने कहा कि यहां तेजी से बढ़ते सैलानियों की संख्या को देखते हुए रोजी रोजगार का बढ़िया साधन बनेगा। हेमंत सोरेन ने कहा कि पतरातू डैम की सुंदरता पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।यहां बाहर बाहर के लोग रोजाना पहुंच रहे हैं। पतरातू डैम और पतरातू घाटी राष्ट्रीय स्तर पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
राज्य के पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार बहुत जल्द ही पतरातू को एक बड़ा और नया चीज देने जा रही है। पहाड़ और पर्वत का मजा लेने के लिए रूपरेखा तैयार किया जा रहा है। देसी रहन-सहन का माहौल कैसा हो उसकी तैयारी की जा रही है। जल्द रांची से पतरातू डैम के लिए बस की सुविधा लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि रांची से नेतरहाट के लिए भी बस सेवा सरकार शुरू करने जा रही है। पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि झारखंड सरकार इस वर्ष बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराने जा रही है। पूरे राज्य में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।

बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया है। झारखंड के पर्यटक स्थलों को सरकार विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पर्यटक स्थलों के कई संभावनाएं हैं। जिन पर काम हो रहा है।आने वाले समय में यह जमीन पर दिखने लगेंगे। जल्द राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन नीति भी बनाने जा रही है। अंबा प्रसाद ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने पहली बार राज्य के किसानों के लिए ऋण माफ़ कराया है। उन्होंने कहा कि पतरातू के दूसरे पर्यटक स्थल पलानी झरना का भी जल्द कायाकल्प किया जाएगा। पतरातू ओवरब्रिज का निर्माण भी जल्द किया जाएगा। पतरातू में जल्द मॉडर्न अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। अंबा प्रसाद ने कहा कि झारखंड सरकार जल्द ही 1932 खतियान,ओबीसी आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के उद्योग धंधों में स्थानीय लोगों को 75% आरक्षण देने का काम शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहली सरकार है जो आजादी के बाद पतरातू में ₹25 करोड़ की योजनाओं को आवंटित किया है। जो जल्द ही धरातल पर दिखने लगेगा।


जिला के पतरातू में डेम के निकट आज 11 मई को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने करोड़ों रुपए की लागत से बनाए गए भव्य पर्यटन बिहार भवन का विधिवत रूप से उद्घाटन फीता काटकर किया है। वही कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर मुख्यमंत्री एवं अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। वही मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कई योजनाओं का शिलान्यास ऑनलाइन किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 11मई को पतरातू डैम के समीप, दोपहर बाद 3 बजे, भव्य वीआईपी गेस्ट हाउस ‘पर्यटन विहार’ का उद्घाटन किया । समारोह के दौरान पर्यटन निदेशालय द्वारा आयोजित किए गए फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को इस समारोह में पुरस्कृत भी किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विशिष्ट अतिथि माननीय मंत्री, पर्यटन, कला संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड सरकार हफीजुल हसन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय चौबे, भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, पर्यटन निदेशक अंजली यादव, विधायक बड़कागाँव विधानसभा सुश्री अम्बा प्रसाद उपस्थित रहें। वही इस मौके पर जिला के उपायुक्त माधवी मिश्रा,एसपी पियूष पांडे,एसडीओ जावेद हुसैन सहित कई अधिकारी मौजूद थे।