![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
रामगढ़ : विश्व ब्राह्मण संघ और विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश के तत्वधान में रामगढ़ के गुरुनानक ऑडिटोरियम में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष केसी पांडेय पलामू के पूर्व विधायक केएन त्रिपाठी सहित मौजूद सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करते हुए भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अतिथियों ने बारी बारी से भगवान परशुराम से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को बताया, वही भगवान परशुराम के मार्ग का अनुसरण करने की आवश्यकता बताई, कहा जिन्होंने शस्त्र और शास्त्र दोनों में विद्वता हासिल किये। आगे कहा की ब्राह्मण समाज एक ऐसा समाज है जो अपना ही नहीं बल्कि सदा से पूरे विश्व का कल्याण चाहता रहा है चाहता है।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)