![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
रामगढ़ : माता वैष्णों देवी मंदिर का 32वां वार्षिकोत्सव गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगा। कलश यात्रा में शामिल धर्म प्रेमी महिलाएं माता की लाल चुनरी में होंगी। सभी धार्मिक अनुष्ठानों के मुख्य यजमान सुमित मारवाह एवं उनकी धर्मपत्नी जया मारवाह होंगे। कलश यात्रा 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे मंदिर परिसर से निकलेगी, जो झंडा चौक, गांधी चौक, मेन रोड, सुभाष चौक, शिवाजी रोड, लोहार टोला होते हुए चट्टी बाजार स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर पहुंचेगी, यहां कलश में जल भरकर वापस माता वैष्णों देवी मंदिर पहुंचेगी। माता वैष्णों देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरत चन्द्र वासुदेव व सचिव महेश मारवाह ने संयुक्त रूप से बताया कि कलश यात्रा की सारी तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। श्री मारवाह ने बताया कि कलश उठाने वाली सभी श्रद्धालु महिलाएं कलश लेकर सुबह 9 बजे तक मंदिर परिसर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर को फूलों व विद्युत बल्बों से आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। माता वैष्णों देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरत चन्द्र वासुदेव व सचिव महेश मारवाह ने यह भी बताया कि आगामी 27 जनवरी को प्रातः 10 बजे गणेश पूजन, मंडप प्रवेश, अग्नि प्रवेश कराया जाएगा। 28 जनवरी से 1 फरवरी तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से पूजन, शतचंडी पाठ, हवन आदि का आयोजन होगा। वहीं 30 जनवरी को अपराह्न 3 बजे से मंदिर परिसर में माता की चौकी एवं 1 फरवरी को माता का विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंजाबी हिन्दू बिरादरी व माता वैष्णों देवी मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मनजीत साहनी, सहसचिव हेमेंद्र सौंधी, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार खोसला, रमण मेहरा, विश्वनाथ अरोड़ा, सुभाष चन्द्र मारवाह, नरेश चन्द्र मारवाह, जेके शर्मा, सुरेंद्र सोबती, राजीव चड्डा, ओमकार मल्होत्रा, कैलाश शर्मा, बलवंत राय मारवाह, संजीव चड्डा, पवन मारवाह, मनीष मारवाह, विशाल वासुदेव, संजीव धमीजा आदि सदस्य जुटे हुए हैं।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)