![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
रामगढ़: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं पराक्रम दिवस के अवसर पर सोमवार को उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में रामगढ़ शहर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार, अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद श्री एम एस हरी विजय, अपर समाहर्ता श्री नेल्सम एयोन बागे एवं अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन सहित जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों, अधिकारियों के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)