Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में सड़कों पर खुलेआम पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों की अब खैर नहीं! बिजुलिया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक सुनीता चौधरी ने किया शिलान्यास, बोटिंग, सिटिंग, झूले और भ... नशे के सौदागरों के विरुद्ध रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त, एक गिरफ्तार मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन छावनी को किसान सब्जी विक्रेताओं को अस्थाई शिफ्ट करवाना पड़ा भारी,हूआ विरोध व गाली- गलौज सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है बाल गोपाल के नए प्रतिष्ठान का रामगढ़ सुभाषचौक गुरुद्वारा के सामने हुआ शुभारंभ I पोड़ा गेट पर गो*लीबारी में दो गिर*फ्तार, पि*स्टल बरामद Ajsu ने सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का किया विरोध l सेनेटरी एवं मोटर आइटम्स के शोरूम दीपक एजेंसी का हूआ शुभारंभ

कांग्रेस मिलन समारोह में बनी चुनावी रणनीति, विभिन्न दलों के दर्जनों लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा ।

कांग्रेस मिलन समारोह में बनी चुनावी रणनीति, विभिन्न दलों के दर्जनों लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा ।

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस हुई रेस ।

कांग्रेस जिला कार्यसमिति की बैठक सह कार्यकर्ता मिलन समारोह संपन्न।

रामगढ़ :  झारखंड के रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर अब कांग्रेस पार्टी रेस हो गई है। रामगढ़ जिला के कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक आज शहर के विकास नगर में आयोजित की गई। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल हुए। कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह में बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर दर्जनों विभिन्न दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा।
कांग्रेस के कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हमारी विधायक ममता देवी को किस तरह से एक साजिश के तहत फसाकर उन्हें जेल भिजवाया गया है। यह रामगढ़ के लगभग सभी लोग जानते हैं। जन आंदोलन से उपजी हमारी विधायक रही ममता देवी लोगों के सुख-दुख में हमेशा बढ़-चढ़कर सहयोग किया है।
राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता जन-जन से जाकर मिलकर अपनी बातों को रखें। उन्होंने कहा कि आज रामगढ़ की आजसू पार्टी से परेशान होकर दर्जनों लोग हमारे साथ आए हैं। यह दर्शाता है कि क्षेत्र में लोगों का आजसू के प्रति कितना आक्रोश है। राजेश ठाकुर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी कोई क्षेत्रीय और घर की निजी पार्टी नहीं है। इसका एक अपना संविधान है। कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी पार्टी तय कर घोषित करेगी। उन्होंने एनडीए को चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो अभी खाली पड़े रघुवर दास को रामगढ़ उपचुनाव में उतारा जाए। ताकि हम उन्हें ऐतिहासिक वोट से हरा पाए।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव गठबंधन के तहत लड़ा जाएगा। गठबंधन दल के नेता कार्यकर्ता रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में पूरी ताकत झोंकेगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से पत्रकारों ने पूछा कि ममता देवी के देवर अमित महतो भी चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की है। इस पर राजेश ठाकुर ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी है यहां चुनाव लड़ने के लिए 500 लोग आवेदन देते हैं। पार्टी जो तय करती है वही होता है। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी कौन होगा पार्टी इसको तय कर घोषित करेगी। वहीं इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंदर सिंह, राकेश सिन्हा,राजीव रंजन,नीरज अमूल्य खलखो सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
बैठक में उपस्थित मुख्य लोग झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, संजय लाल पासवान,महासचिव बलजीत सिंह बेदी, जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, कार्यकारी जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनु विश्वकर्मा, सीपी संतन, राजकुमार यादव,कमाल शहजादा, दिनेश मुंडा,राजेंद्र नाथ चौधरी,वीरेन सिंह, बैजू राय,अभिमन्यु तिवारी, बजरंग महतो, चंद्रशेखर पटवा, मो गुलजार,काली स्वर्णकार,संजय साहू,मुकेश यादव, केडी मिश्रा,जमुना साव,सुधीर सिंह, सुजीत पटेल,समसुल खान सहित सैकड़ों नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।