मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत भुताही के निकट महिला का अर्द्ध जला शव मिला, पुलिस जांच में जुटी, एसडीपीओ पहुंचे
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
मांडू : जिला में पिछले कुछ दिनों से अपराध और अपराधी की गतिविधियों में तेजी आई है। जिला के मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत भुताही के समीप टिस्को कंपनी द्वारा बनाए गए हवाई अड्डा के निकट झाड़ी के समीप बुधवार के सुबह पुलिस ने एक विवाहित महिला का अर्द्ध जला हुआ शव बरामद किया है। महिला की उम्र लगभग 23 वर्ष की होगी। संभावना व्यक्त की जा रही है कि महिला की अन्यत्र हत्या कर हवाई अड्डा स्थित डंपिंग यार्ड के निकट जलाने का काम किया गया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ किशोर कुमार रजक, पुलिस निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता और थाना प्रभारी अनंत कुमार सिंह फौरन घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनंत कुमार सिंह ने बताया कि षव की हालत देखकर अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। इसके लिए उन्होंने जिले के विभिन्न थानों को अलर्ट कर दिया है। उन्होंने षव के कपड़ों को देखते हुए उपरोक्त महिला को अच्छे परिवार से ताल्लुक रखने की जानकारी दी। कहा कि घटनास्थल से एक माचिस बरामद हुआ है। फिल्हाल पुलिस शव का पोस्र्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया है। बताया गया कि दो दिनों तक शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा। शव की पहचान नहीं होने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इधर मामले को लेकर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)