Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

29 फरवरी से होगा दो दिवसीय रजरप्पा महोत्सव का आयोजन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे रजरप्पा महोत्सव का उदघाटन

रजरप्पा महोत्सव को लेकर रामगढ़ उपायुक्त, रामगढ़ एसपी सहित जिले के कई अधिकारियों ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिया कई दिशा निर्देश

 

क्षेत्रीय व बॉलीवुड के कलाकार करेंगे कार्यक्रम में शिरकत

रजरप्पा आवासीय कॉलोनी मैदान में आगामी 29 फरवरी से दो दिवसीय रजरप्पा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को रामगढ़ उपायुक्त संदीप सिंह व एसपी प्रभात कुमार सहित जिले के तमाम पदाधिकारी  पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इसके अलावे उन्होंने हैलीपैड स्थल, पार्किंग स्थल व छिन्मस्तिका मंदिर परिसर का भी निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने मौजूद अधिकारियों को कार्यक्रम को लेकर कई दिशा निर्देश दिया। साथ ही टॉयलेट , हेलिपैड, पार्किंग, भीड़, सुरक्षा के बारे में भी विस्तृत रूप से क्रियान्वयन को लेकर दिशा निर्देश दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि 29 फरवरी से यहां दो दिवसीय राजकीय रजरप्पा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

महोत्सव का आयोजन पूरे भव्य तरीके से हो, इसके लिए महोत्सव की तैयारी युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही। कार्यक्रम के दौरान यहां क्षेत्रीय व बॉलीवुड के कलाकारों द्वारा  कार्यक्रम की प्रस्तुति करेंगे। इसे देखने यहां पहुंचने वाले आम व खास लोगों के लिए बेहतर सुविधा दी जाएगी। महिलाओं के लिए अस्थाई टॉयलेट की भी व्यवस्था रहेगी। महोत्सव कार्यक्रम के दौरान जहां क्षेत्रीय व बॉलीवुड के कलाकार कार्यक्रम की प्रस्तुति करेंगे। वहीं कार्यक्रम के दौरान मंदिर के प्रचार प्रसार को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म भी दिखाई जाएगी। जिसके माध्यम से मंदिर की आरती को भी डिसप्ले के माध्यम से  दिखाया जाएगा। ताकि लोगों को मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी मिल सके। मौके पर डीडीसी संजय सिन्हा, रजरप्पा जीएम आलोक कुमार, एसी जुगनू मिंज, एसडीओ अनंत कुमार,  डीएसपी प्रकाश सोय, थाना प्रभारी बिनोद कुमार मुर्मू, बीडीओ हुलास महतो, मंदिर न्यास समिति के सचिव सुभाशीष पंडा, असीम पंडा, लोकेश पंडा सहित जिले के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे कार्यक्रम का उदघाटन 

रजरप्पा महोत्सव का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वार किया जाएगा। वे 29 फरवरी को डीएवी ग्राउंड में बने हेलिपैड पर उतरेंगे। फिर पूजा अर्चना के लिए मां छिन्नमस्तिका मंदिर जाएंगे। जहां मां की पूजा अर्चना के पश्चात

कार्यक्रम स्थल पहुंचकर रजरप्पा मोत्सव कार्यक्रम का उदघाटन करेंगे।