![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
बूथ स्तर पर मन की बात सुनने के बाद बाजपेई जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा ।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
रामगढ़ : कैंट मंडल के महामंत्री ऋषिकेश सिंह ने रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष के आदेश अनुसार प्राप्त मन की बात का बैनर और स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेई का चित्र फोटो सभी प्रभारियों को एवं बूथ अध्यक्ष को दिया गया। 25 दिसंबर दिन रविवार 11:00 प्रधानमंत्री मोदी जी का मन की बात सुनने के लिए साथ में स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेई के जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए प्रदेश के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम सभी बूथ अध्यक्ष को चित्र और पोस्टर सौंपा गया। मन की बात कार्यक्रम को सभी अपने बूथ पर पोस्टर चित्र फोटो लगाकर मन की बात सुनेंगे। स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई जीके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे पूरे भारत में इस कार्यक्रम को किया जाएगा। साथ ही रामगढ़ कैंट मंडल में 62 बूथ है। छावनी क्षेत्र के 8 वार्ड में सभी बूथ अध्यक्ष उत्साहित होकर इस कार्यक्रम को करेंगे। प्रधानमंत्री मन की बात को सुनकर उनके किए गए कार्यों को लोगों को तक पहुंचाना है। समाज को एक नई नीति और दिशा की ओर ले जाना। इस कार्यक्रम की भव्यता और दिव्यता के लिए मुख्य रूप से चित्र और पोस्टर वितरण करने के लिए रामगढ़ नगर कैंट मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, सहदेव ठाकुर, सुबोध सिंह ,सुरेंद्र शर्मा, विजय पाठक ,अमित ठाकुर, अरविंद सिंह ,धीरज साहू ,सत्यजीत सिंह ,विनोद गोप, धनंजय कुमार, सत्यजीत चौधरी ,अभिषेक चौधरी, सुरजीत सिंह, मणिशंकर ठाकुर ,नीता चक्रवर्ती, कुणाल दास, शिव कुमार गुप्ता ,तथा अनेक बूथ अध्यक्ष उपस्थित होकर मन की बात का पोस्टर स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेई का चित्र फोटो प्राप्त किए।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)