![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मनाया विजय दिवस
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
16 दिसंबर 1971 को भारतीय सेना ने अदित्य साहस एवं वीरता का परिचय देते हुए 93000 पाकिस्तानी सैनिकों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। इस उपलक्ष में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चतुर्भुज कश्यप एवं महासचिव रामटहल महतो की अध्यक्षता में विजय दिवस मनाय गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के रंजन फौजी ने कहा कि आज भारतीय सेना के शौर्य एवं साहस की का डंका संपूर्ण विश्व में बज रहा है। आज ही के दिन भारतीय सेना के पराक्रम के आगे पाकिस्तानी सैनिकों ने जनरल नियाजी के नेतृत्व में आत्मसमर्पण किया।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व सैनिकों ने सर्वप्रथम वीर शहीद सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पण करने के उपरांत स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया। सभी पूर्व सैनिकों के भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के जयघोष से माहौल बहुत ही भावपूर्ण हो गया। इसके उपरांत पूर्व सैनिकों ने विभिन्न स्कूलों में जाकर भारतीय सेना के वीरता की कहानियों को बच्चों के बीच में रखा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सैनिक रंजन फौजी, रामटहल महतो, चतुर्भुज कश्यप, आरपी सिंह, अरविंद महतो, समाजसेवी सरदार सुरजीत सिंह छाबरा, अंशु पांडे इत्यादि उपस्थित थे।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)