![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
रामगढ़ : रामगढ़ शहर के पतरातू बस्ती में बुधवार की सुबह एक इंटर के छात्र के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार पतरातू बस्ती में रहने वाले आर्मी के रिटायर्ड मनोज सिंह का 18 वर्षीय पुत्र सोनू सिंह ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया है।
सोनू सिंह राधा गोविंद स्कूल में इंटर का छात्र था। बुधवार की सुबह सोनू के आत्महत्या कर लेने की बात सामने आई है। इस बात की जानकारी रामगढ़ थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद रामगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर फंदे से लटक रहे शव को नीचे उतारा। पुलिस ने छानबीन करने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)