Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में सड़कों पर खुलेआम पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों की अब खैर नहीं! बिजुलिया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक सुनीता चौधरी ने किया शिलान्यास, बोटिंग, सिटिंग, झूले और भ... नशे के सौदागरों के विरुद्ध रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त, एक गिरफ्तार मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन छावनी को किसान सब्जी विक्रेताओं को अस्थाई शिफ्ट करवाना पड़ा भारी,हूआ विरोध व गाली- गलौज सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है बाल गोपाल के नए प्रतिष्ठान का रामगढ़ सुभाषचौक गुरुद्वारा के सामने हुआ शुभारंभ I पोड़ा गेट पर गो*लीबारी में दो गिर*फ्तार, पि*स्टल बरामद Ajsu ने सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का किया विरोध l सेनेटरी एवं मोटर आइटम्स के शोरूम दीपक एजेंसी का हूआ शुभारंभ

मारंगमरचा स्थित एपेक्स पब्लिक स्कूल में हुआ झॉलीवूड अवार्ड शो एवं झारखण्ड आइडल का ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम का आयोजन

पासवा रांची में 4 दिसंबर को शिक्षक गौरव सम्मान समारोह

मारंगमरचा स्थित एपेक्स पब्लिक स्कूल में हुआ झॉलीवूड अवार्ड शो एवं झारखण्ड आइडल का ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड से लगभग 100 चयनित कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन।

झारखण्ड के विभिन्न नागपुरी एवं खोरठा के कलाकारो ने लिया हिस्सा
सभी कलाकारों को किया गया सम्मानित 

रामगढ़ : चितरपुर प्रखंड के मारंगमरचा स्थित एपेक्स पब्लिक स्कूल में रविवार को स्विफ्ट ग्लोबल इवेंट कंपनी के द्वारा झारखंड आईडल 2022 का ग्रांड फिनाले व झॉलीवूड अवार्ड शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसका उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद झारखंड के सुपरस्टार रमन गुप्ता  द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम झारखंड में पहली बार किया जा रहा है। ऐसे कार्यक्रम से कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। इसका लाभ उन्हें इंडियन आइडियल जैसे अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के दौरान मिलता है। वहीं स्विफ्ट ग्लोबल कंपनी के निदेशक विकाश कुमार ने कहा की झारखण्ड के कलाकार झारखंड की सभ्यता एवं संस्कृति हेतु निरंतर मेहनत करते है। कलाकारों के सम्मान हेतु हमारी कंपनी झॉलीवूड अवार्ड शो का आयोजन कर रही है। ताकि उन्हें सम्मान दिया जा सके। इससे पूर्व अतिथियों के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा बुके देकर किया गया। इसके बाद झारखंड के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने गायकी व नृत्य में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसे देख श्रोतागण झूमने पर मजबूर हो गए। इस दौरान सफल प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।


अवार्ड शो व झारखंड आईडल कार्यक्रम में एपेक्स विद्यालय के संस्थापक बाबूराम महतो, निदेशक भगीरथ कुमार, मुखिया अरविंद सिंह, भानु प्रकाश महतो, सुनीता देवी, दिवाकर नायक,सहित कई मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्विफ्ट ग्लोबल कंपनी के विजय कुमार , भागीरथ कुमार, प्रदीप कुमार, कामेश कुमार, अरविंद कुमार आदि सराहनीय योगदान रहा।

अवार्ड शो में इन कलाकारों को मिला पुरस्कार 

बेस्ट एवरग्रीन गायक : पवन राय
बेस्ट सिंगर डांस केटेगरी : नितेश कच्छप
बेस्ट सिंगर रोमांटिक एंड सैड केटेगरी : कुमार प्रीतम 
बेस्ट फीमेल सिंगर सुमन गुप्ता
बेस्ट एवरग्रीन नायक : रमन गुप्ता
बेस्ट एवरग्रीन नायिका : वर्षा ऋतु
बेस्ट निदेशक रोमांटिक केटेगरी : मोनू राज
बेस्ट नायक रोमांटिक केटेगरी: रोहित आरके 
बेस्ट एक्टर डांस केटेगरी : राजू तिर्की 
बेस्ट एक्टर कपल : कैलाश जैक्शन, शिवानी जैक्शन
बेस्ट एक्ट्रेस डांस केटेगरी : अंकिता भेंगरा
बेस्ट एक्ट्रेस रोमांटिक केटेगरी : मनीता राज
बेस्ट कोरियोग्राफर : रवि तिग्गा 
बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्टर : बंटी स्टूडियो
बेस्ट लिरिक्स : राज राय 
बेस्ट कैमरामैन एंड डायरेक्टर :  राकेश मुंडा 
बेस्ट एडिटर : रंजीत रंजन 
बेस्ट सिंगर इन खोरठा : सतीश दास
बेस्ट एक्टर इन खोरठा : बिक्रम रवानी
बेस्ट एक्टर इन खोरठा डांस : राज भाई 
बेस्ट डीजे ऑफ झोलिवुड : डीजे शशि 
आल राउंडर इन खोरठा इंडस्ट्रीज : मिथुन झारखंडी 
बेस्ट कैमरा फ़ॉर क्लासिक लुक : झमन महतो