![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/03.png)
रामगढ़ कॉलेज में जल्द बनेगा आदिवासी छात्रावास।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/05.png)
आदिवासी छात्र संघ ने जताया हर्ष ।
![](https://newslens.net/wp-content/uploads/2023/10/pitambara.jpg)
रामगढ़: सूदूरवर्ती क्षेत्रों में रहनेवाले आदिवासी छात्रों के लिए रामगढ़ कॉलेज में छात्रवास का निर्माण होगा। इसकी जानकारी देते हुए आदिवासी छात्र संघ ने हर्ष व्यक्त किया है। कहा गया कि रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ के प्राचार्य के द्वारा यह जानकारी दी गई है। आदिवासी छात्र संघ के द्वारा झारखंड सरकार, रामगढ़ विधायक ममता देवी एवं कॉलेज प्रबंधन को धन्यवाद किया गया।
मौके पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय संयोजक रमेश राजवाड़ा, पूर्व प्रवक्ता सुनील करमाली, पूर्व अध्यक्ष सुमंत कुमार महली, पूर्व संयोजक शशि करमाली, गगन करमाली, नकुल महतो, अमृत महली, मनीष करमाली, संदीप मुंडा, प्रमोद बेदिया, शशि बेदिया, विक्की दास, सूरज मुंडा, चांदनी कुमारी, चंचला, पवन, भास्कर, शेखर, पायल भारती, पारो, नेहा, मोनिका, प्रभा सहित कई उपस्थित थे।